प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे जाम रखा डबवाली-संगरिया मार्ग

सोमवार को तीन प्रदेशों के चार जिलों के लोगों ने डबवाली शहर थाना के सामने डबवाली-संगरिया मार्ग जाम कर दिया। एक घंटा तक लोग हरियाणा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरती के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौका पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि आरोपित मृतका के पति आनंद बांसल निवासी डबवाली (सिरसा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का समय मांगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 01:47 AM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 01:47 AM (IST)
प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे जाम रखा डबवाली-संगरिया मार्ग
प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे जाम रखा डबवाली-संगरिया मार्ग

संवाद सहयोगी, डबवाली : सोमवार को तीन प्रदेशों के चार जिलों के लोगों ने डबवाली शहर थाना के सामने डबवाली-संगरिया मार्ग जाम कर दिया। एक घंटा तक लोग हरियाणा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरती के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौका पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि आरोपित मृतका के पति आनंद बांसल निवासी डबवाली (सिरसा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का समय मांगा। जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए। लेकिन शहर थाना में धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीनों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सुबह करीब आठ बजे लोग राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन, पंजाब के बठिडा, श्री मुक्तसर साहिब, हरियाणा के सिरसा जिले से डबवाली पहुंचने लगे थे। करीब नौ बजे शहर थाना के अंदर महिलाएं धरने पर बैठ गई। 11 बजे तक भारी भीड़ जुट गई। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल मौका पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरती के पिता मंगत राय गर्ग के बयान पर चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें से एक को पकड़ा जा चुका है। लोगों ने अन्य तीन आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी ने पांच दिन का समय मांगा तो लोग प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुबह 11.30 बजे शहर थाना के सामने सड़क जाम कर दी। दोपहर 12.30 बजे प्रदर्शनकारी चिकित्सकों के बोर्ड से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम करवाने पर रजामंद हो गए। ----यह है मामला मृतका के पिता हनुमानगढ़ टाउन निवासी मंगत राय गर्ग, फूफा श्री मुक्तसर साहिब निवासी नीरज बांसल ने बताया कि आरती डबवाली में विवाहित थी। आरोप है कि ससुरालियों ने रविवार सुबह करीब 10 बजे उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी। उसके डेढ़ वर्षीय बच्चा है। डबवाली का एक प्रभावशाली व्यक्ति आरोपितों की मदद कर रहा है। उसके दबाव के कारण पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही। लोगों ने शहर थाना डबवाली के कर्मचारियों पर संगीन आरोप लगाए। बता दें, डबवाली शहर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आनंद बांसल, उसके पिता नवीन कुमार बबलू, सास मीना तथा देवर जौली के खिलाफ केस दर्ज किया था। ----पोस्टमार्टम के लिए शव सिरसा रेफर डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का दो सदस्यीय बोर्ड बनाया गया। बोर्ड में डा. विकास तथा डा. शैली शामिल थे। शाम करीब तीन बजे बोर्ड ने शव को सिरसा रेफर कर दिया। ---- आरोपित पति आनंद बांसल को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पांच दिन का समय मांगा गया है। शहर थाना के अलावा सीआइए डबवाली आरोपितों की तलाश में छापामारी कर रही है। -कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी डबवाली

chat bot
आपका साथी