भांजे के साथ लिव इन में रह रही बठिंडा की महिला जहर निगलकर पहुंची थाने

पति की मौत के बाद भांजे के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला जहर निगलने के बाद शहर थाना में पहुंच गई। बाद में, महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 08:54 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 09:05 AM (IST)
भांजे के साथ लिव इन में रह रही बठिंडा की महिला जहर निगलकर पहुंची थाने
भांजे के साथ लिव इन में रह रही बठिंडा की महिला जहर निगलकर पहुंची थाने

जेएनएन, डबवाली (सिरसा)। पति की मौत के बाद भांजे के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला जहर निगलने के बाद शहर थाना में पहुंच गई। महिला से जहर निगलने की बात सुन पुलिस कर्मचारियों ने उसे रिक्शे पर बैठाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

शव की शिनाख्त पंजाब जिला बठिंडा के गांव महालां निवासी भिंडी के रूप में हुई है। मरने से पहले महिला ने ड्यूटी चिकित्सक विजय कुमार को बताया कि उसके लिव इन साथी ने उसे जहर दिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूरा घटनाक्रम रविवार देर रात का है।

पुलिस के अनुसार भिंडी सिरसा की जेजे कालोनी में ऐलनाबाद निवासी सोनू के साथ अंजू बनकर पिछले करीब पांच-छह साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। भिंडी ने करीब सात साल पहले ऐलनाबाद निवासी शीशपाल के साथ लव मैरिज की थी। कैंसर की वजह से शीशपाल की मौत हो गई। इसके बाद भिंडी शीशपाल के भान्जे सोनू के साथ पहले ऐलनाबाद, फिर सिरसा में रहने लगी थी।

गत सायं संदिग्ध परिस्थितियों में वह जहर निगलने के बाद शहर थाना में पहुंच गई थी। उक्त कदम उठाने से पहले उसने सोनू को कॉल कर जानकारी दी थी। पुलिस की तरफ से सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन सोमवार सायं डबवाली पहुंचे। पुलिस ने मृतका की मां महेंद्र कौर के बयान पर सोनू, उसकी मां इंदिरा और एक अन्य महिला मीना के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

डबवाली के एसडीसीएच डॉ. विजय कुमार के मुताबिक उपचार के दौरान उक्त महिला कह रही थी कि उसे उसके साथ लिव इन में रहने वाले सोनू ने जहर दिया है। जब उसे सिरसा रेफर किया जा रहा था, तो उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जांच अधिकारी रामनिवास का कहना है कि पति की मौत के बाद भिंडी सोनू के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी। बच्चा न होने की वजह से सोनू और उसके परिजन उसे ताने दिया करते थे। तानों की वजह से तंग आकर उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी