थेहड़ मे जहां खोदाई नहीं होगी वहां पर लगाए जाएंगे पौधे

सिरसा पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से थेहड़ के कई स्थानों पर पौधर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 10:37 PM (IST)
थेहड़ मे जहां खोदाई नहीं होगी वहां पर लगाए जाएंगे पौधे
थेहड़ मे जहां खोदाई नहीं होगी वहां पर लगाए जाएंगे पौधे

जागरण संवाददाता, सिरसा :

पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से थेहड़ के कई स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। विभाग उन स्थानों पर पौधरोपण करेगा जिन स्थानों पर खोदाई कार्य नहीं किया जाएगा। पौधरोपण से थेहड़ में हरियाली भी बढ़ेगी। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने थेहड़ में 29.5 एकड़ भूमि कब्जे में ली हुई है जिसकी तारबंदी भी करवा दी गई है ताकि इस पर कोई कब्जा न कर सके। वहीं विभाग द्वारा 19 जनवरी से खोदाई कार्य किया जा रहा है।

जगह की जाएगी चिन्हित

थेहड़ पर विभाग की टीम 29.5 एकड़ पर खुदाई करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए थेहड़ का पूरा ले आउट तैयार किया है। विभाग द्वारा 10 गुणा 10 के जोन बनाकर खुदाई करवाई जा रही है। विभाग द्वारा उन स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। जहां पर खोदाई के दौरान कुछ नहीं मिलने की संभावना है। विभाग द्वारा पौधे लगाने के लिए अलग अलग स्थानों पर चिन्हित की जाएगी ताकि उन स्थानों पर पौधे लगाए जा सके। छायादार व फलदार लगाए जाएंगे पौधे

थेहड़ में खाली करवाई गई जगह पर नाममात्र पेड़ है। विभाग द्वारा थेहड़ में कई स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। थेहड़ में फलदार व छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। जिससे थेहड़ में हरियाली बढ़ेगी। पौधरोपण से पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। थेहड़ मे पांच जगह चल रही खोदाई

पुरातत्व विभाग द्वारा थेहड़ के प्राचीन इतिहास का पता लगाने के लिए खोदाई कार्य किया जा रहा है। थेहड़ पर पांच स्थानों पर खोदाई चल रही है। थेहड़ पर 50 फुट ऊंचे स्थान व नीचे भूमि में खोदाई कार्य किया जा रहा है। खोदाई कार्य में अभी तक पुरानी ईंट, मिट्टी के टूटे बर्तन, ठीकरी, एक धातु का सिक्का मिला है। जिनके इतिहास का पता किया जाएगा। विभाग के अधिकारी थेहड़ से निकलने वाली हर वस्तु पर नजर लगाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी