ओमप्रकाश चौटाला ने जेल से रिहाई पर कही बड़ी बात, बोले- INLD को खत्म न समझो

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला सिरसा में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्‍होंने कहा कि जेल से उनकी जल्‍द रिहाई होगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 07:29 PM (IST)
ओमप्रकाश चौटाला ने जेल से रिहाई पर कही बड़ी बात, बोले- INLD को खत्म न समझो
ओमप्रकाश चौटाला ने जेल से रिहाई पर कही बड़ी बात, बोले- INLD को खत्म न समझो

सिरसा, जेएनएन। हरियाणा के पूव्र मुख्‍यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्‍होंने जेल से अपनी रिहाई और इनेलाे के भविष्‍य के बारे में बड़ी बात कही। उन्‍होंने कहा कि वह जेल से जल्‍द रिहा हाेंगे और इस संबंध में अदालत का फैसला उनके पक्ष में हाेगा। इनेलो को खत्म न समझें। पार्टी विधानसभा चुनाव में अपनी खाेई ताकत प्राप्‍त करेगी और पार्टी में अच्‍छे नेताओं को शामिल किया जाएगा।

ओमप्रकाश चौटाला ने यहां जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। फरलो पर तिहाड़ जेल से बाहर आए ओम प्रकाश चौटाला ने इनेलो कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश की। सम्‍मेलन में इनेलो के वरिष्‍ठ नेता अभय चौटाला सहित कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे। सम्‍मेलन डबवाली रोड स्थित चौटाला के आवास पर आयोजित हुआ। प्रदेश में लोकसभा चुनाव में इनेलो की करारी हार के बाद चौटाला पहली बार सिरसा में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो कार्यकर्ताओं में पूरा जोश भरा और निराशा छोड़कर नए उत्‍साह के संग पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए जुटने को कहा। चौटाला ने कहा कि इनेलो एक बार फिर उठेगा और विधानसभा चुनाव में खोई ताकत वापस हासिल करेगा। इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है और हौसला बनाए रखने की जरूरत है।

सिरसा में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ओमप्रकाश चौटाला।

चौटाला ने कहा कि विकट परिस्थिति में भी इनेलो कार्यकर्ता मजबूत रहे और आगे भी इसी तरह के जज्‍बे से काम करें। कार्यकर्ताओं की ताकत से हालात बदलेंगे और इनेलो फिर हरियाणा की राजनीति में सिरमौर होगी।

उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा, विधानसभा चुनाव घोषित होने से पहले आपके बीच आ जाऊंगा। मेरी जेल से जल्‍द रिहाई होगी और 8 अगस्त को कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में होगा। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत खराब है। उसे लोगों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्‍होंने इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि नारों से नहीं मेहनत से काम चलेगा। नाराज़ कार्यकर्ता को मनाएं और अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़े। पार्टी संगठन को और मजबूत बनाएं।

उन्‍हाेंने कहा कि विरोधी भी मानते हैं कि इनेलो संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत पार्टी है। इस कारण निराश हाेने की नहीं बल्कि जोश से काम करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की होगी। हम  चौधरी देवीलाल के सपने साकार करेंगे। उन्‍होंने सीएम विंडो पर कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल की कागज़ों वाली यह खिड़की नकारा है। हमारी सरकार तो जनता के द्वार पर जाती थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी