स्वास्थ्य सेवाएं छोड़ चाय बेच रहे एनएचएम कर्मचारी

सिरसा : एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सीएमओ ने कर्मचारिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:31 PM (IST)
स्वास्थ्य सेवाएं छोड़ चाय बेच रहे एनएचएम कर्मचारी
स्वास्थ्य सेवाएं छोड़ चाय बेच रहे एनएचएम कर्मचारी

जागरण संवाददाता, सिरसा : एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सीएमओ ने कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने की चेतावनी दी थी अन्यथा उन्हें बर्खास्त किए जाने के आदेश दिए गए थे। चेतावनी देने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में से केवल एक कर्मचारी ही काम पर लौटा है।

कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर बर्खास्त करने का नोटिस दिए जाने के बाद जैसे ही समय पूरा हुआ तो कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ही टी-स्टाल लगा दी। ऐसे में कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर लोगों को चाय पिलाने का कार्य करते हुए नजर आए। नोटिस का समय पूरा होने पर और मांग पूरी न होने पर डा. देवीलाल व डा. जितेंद्र कुमार 48 घंटे के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए। जबकि एक कर्मचारी नोटिस के कुछ समय बाद ही काम पर वापस लौट गया। ऐसे में कर्मचारियों की 12वें दिन भी हड़ताल जारी रही। 555 कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर

कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद 556 कर्मचारियों को नोटिस बर्खास्त करने का नोटिस दिया गया था लेकिन इसके बाद केवल एक कर्मचारी ही काम पर लौटा और 555 कर्मचारियों में से 2 कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठ गए। ऐसे में नोटिस दिए जाने के बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। चाय- चाय की लगाते रहे आवाज

नोटिस का समय पूरा होने पर कर्मचारियों ने गैस व चाय की अन्य सामग्री तैयार कर चाय बनानी शुरू कर दी और अस्पताल में आने वाले मरीजों व अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर चाय पिलानी शुरू कर दी। ऐसे में एनएचएम एसोसिएशन प्रधान कुंदन गावड़िया ने बताया कि जैसे प्रधान मंत्री मोदी चाय बनाकर देश के पीएम बने है। ऐसे में वह भी लोगों की सेवा करने के कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी हड़ताल आगे भी जारी रहेगी और काफी संख्या में कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठेंगे। हड़ताल पर कर्मचारी, नहीं चल रही एंबुलेंस

नागरिक अस्पताल में 12 दिन से कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में केवल 2 ही एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैनात है जिन्हें केवल सड़क हादसा होने की स्थिति में ही भेजा जा रहा है। जबकि सरकारी योजनाओं के तहत लोगों को लाने व लेजाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं। इसके लिए मरीज अपने पैसों के खर्च पर ही नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे और लौट रहे है।

--------

हड़ताली कर्मचारियों की स्थिति

कर्मचारी संख्या

मैनेजमेंट पोस्ट 05

एलटी 14

आशा कोर्डिनेटर 06

स्टाफ नर्स 90

ईएमटी 33

लेखाकार 17

फार्मसिस्ट 19

एएनएम 183

कंप्यूटर ऑपरेटर 23

डाक्टर 31

अन्य 139

--------

बर्खास्त करने की कार्रवाई हुई शुरू

कर्मचारियों को 24 घंटे में काम पर लौटने की चेतावनी दी गई थी। इनमें से एक कर्मचारी तो काम पर लौटा है लेकिन अन्य कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर है। सभी कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार तक कार्रवाई पूरी कर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।

डा. वीरेष भूषण, डिप्टी सीमएओ, सिरसा।

chat bot
आपका साथी