खरीद एजेंसियों के गोदाम में बरती जा रही लापरवाही

संवाद सहयोगी डबवाली सरकारी खरीद एजेंसियों के गोदाम में कोरोना को लेकर लापरवाही बरत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 06:14 AM (IST)
खरीद एजेंसियों के गोदाम में बरती जा रही लापरवाही
खरीद एजेंसियों के गोदाम में बरती जा रही लापरवाही

संवाद सहयोगी, डबवाली : सरकारी खरीद एजेंसियों के गोदाम में कोरोना को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। हालात यह हैं कि मजदूरों को मास्क तक उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे। ऐसे में बिना मास्क वे कार्य करने को मजबूर हैं। शनिवार को हरियाणा भंडारण निगम के गोदाम में ऐसा ही मामला सामने आया। सरसों उतार रहे मजदूरों ने बताया कि एक बार एक-एक मास्क दिया गया था। उसके बाद सुध नहीं ली गई। जबकि मास्क खराब हो चुका है। मौके पर मौजूद खरीद एजेंसी कर्मचारी ने बताया कि मजदूरों को मास्क उपलब्ध करवाने का कार्य संबंधित ठेकेदार का है। सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं

मास्क ही नहीं गोदाम में सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में गेहूं और सरसों खरीद जोरों पर है। ऐसे में बाहरी और स्थानीय लोगों का आवागमन गोदाम में रहता है। लेकिन उनको सैनिटाइज करने का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। जबकि गोदाम सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले जोन बने हुए हैं। ------------

वर्जन्:::::::::

लेबर को मास्क उपलब्ध करवाए गए थे। लेबर कभी एक जगह नहीं टिकती। हो सकता है नए मजदूर आ गए हों। इसलिए ठेकेदार को कहकर लेबर को मास्क दिलाएंगे। वैसे यह ठेकेदार की ही जिम्मेवारी है।

-इंद्राज गुप्ता, मैनेजर, हरियाणा भण्डारण निगम, डबवाली

chat bot
आपका साथी