गुरप्रीत बने कच्चा कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

जागरण संवाददाता, सिरसा : कच्चा कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक में सिरसा के गुरप्रीत बर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 03:03 AM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 03:03 AM (IST)
गुरप्रीत बने कच्चा कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
गुरप्रीत बने कच्चा कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

जागरण संवाददाता, सिरसा :

कच्चा कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक में सिरसा के गुरप्रीत बराड़ को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बराड़ को कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए बनाई गई कोर कमेटी में भी शामिल किया गया है। बराड़ ने बताया कि करनाल में हुई इस बैठक में प्रदेश के 16 विभिन्न कच्चे कर्मचारी संगठनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करने की मांग उठाई गई। फैसला लिया गया है कि प्रदेश सरकार के समक्ष कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए बात रखी जाएगी, अगर तत्काल कोई फैसला सरकार ने नहीं लिया तो आंदोलन शुरु किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी