विवेकानन्द स्कूल में विद्यारम्भ संस्कार गायत्री यज्ञ हुआ

जागरण संवाददाता, सिरसा: विवेकानन्द बाल मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में विद्यारम्भ संस्का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 05:07 PM (IST)
विवेकानन्द स्कूल में विद्यारम्भ संस्कार गायत्री यज्ञ हुआ
विवेकानन्द स्कूल में विद्यारम्भ संस्कार गायत्री यज्ञ हुआ

जागरण संवाददाता, सिरसा: विवेकानन्द बाल मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में विद्यारम्भ संस्कार 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ व मां सरस्वती की पूजा द्वारा करवाया गया। यज्ञ कार्यक्रम आचार्य देवेन्द्र शर्मा व आचार्य लीलाधर शर्मा ने सम्पन्न करवाया तथा गायत्री परिवार के सदस्यों सुभाष गर्ग, सतीश कन्दोई, हेमलक्ष्मी शर्मा व लक्ष्मी गुप्ता ने इसके सुचारू संचालन में अपना सहयोग दिया।

विद्यालय के चेयरमैन राम¨सह यादव ने कहा कि महायज्ञ के आयोजन से विद्यारंभ करवाकर विद्यार्थियों को प्रदूषित वातावरण व पाश्चात्य जीवनशैली की अंधी दौड़ से निकालकर भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना, व्यक्तित्व निर्माण, सुसंस्कार देने व अपने अन्दर के शिष्यत्व को जागृत करने की प्रेरणा प्रदान करता है। विद्यालय के प्रवक्ता सर्वोत्तम शर्मा ने कहा कि इस महायज्ञ में मुख्य यजमान बनकर बिमला यादव, अनिता यादव, विवेक यादव, सुभाष शर्मा, गंगाधर वर्मा, गुरबख्श खुराना, जीडी गोयंका स्कूल सिरसा के चेयरमैन मुरारीलाल बंसल, आरक. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर के निदेशक हरी¨सह अरोड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठड़ी के प्राचार्य उमेद ¨सह ढाका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथुसरी के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार शर्मा, पूर्व नगर पार्षद ओम बहल, पूर्व बैंक अधिकारी एमपी अग्रवाल, युवक साहित्य सदन सिरसा के अध्यक्ष प्रवीण बागला व डा. रविन्द्र गोयल ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी