जेल में महिला बंदियों को मिलेगी ब्यूटी पार्लर की ट्रे¨नग

जागरण संवाददाता, सिरसा: किसी कारण से आपराधिक मामले में नामजद होकर जेल पहुंची महिलाएं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 05:25 PM (IST)
जेल में महिला बंदियों को मिलेगी ब्यूटी पार्लर की ट्रे¨नग
जेल में महिला बंदियों को मिलेगी ब्यूटी पार्लर की ट्रे¨नग

जागरण संवाददाता, सिरसा:

किसी कारण से आपराधिक मामले में नामजद होकर जेल पहुंची महिलाएं अंदर रहकर भी कोर्स कर पाएंगी। इसका मकसद जेल से छूटने के बाद उन्हें रोजगार की परेशानी न आए। सिरसा जेल में ब्यूटीशियन का कोर्स करवाए जाने की अनुमति जेल विभाग ने पहले ही दे दी थी। डीजीपी के सेल्वराज ने ब्यूटीशियन सेंटर का उद्घाटन कर दिया है।

सिरसा जेल में 40 महिलाएं विभिन्न अपराधों में बंद हैं जिनमें से 18 सजायाफ्ता हैं तथा शेष बंदी हैं। जेल प्रशासन महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पहले भी प्रयास करता रहा है और इस कार्य में सामाजिक संस्था सरबत दा भला आगे आई और उसने ट्रे¨नग कराए जाने में मदद का फैसला किया। इसके बाद प्रस्ताव जेल विभाग को गया। इससे पहले जेल में बंद महिलाओं से इस कोर्स के बारे में पूछा गया था और उन्होंने यहां कोर्स किए जाने की मांग भी उठाई। 20 महिलाओं को मिलेगी पहले ट्रे¨नग

जेल अधिकारियों के अनुसार 40 में से 20 महिलाओं को पहले ट्रे¨नग मिलेगी। उनकी यह ट्रे¨नग कई माह की होगी। प्रतिदिन एक से दो घंटा ट्रे¨नग दी जाएगी। इसके लिए महिला बैरक में ही अलग से सेंटर बना दिया गया है। जिसमें महिला प्रशिक्षक उन्हें प्रतिदिन ट्रे¨नग देगी। 20 महिलाओं की ट्रे¨नग के बाद दूसरी महिलाओं को ट्रे¨नग दी जाएगी। सामाजिक संस्था सरबत दा भला के सहयोग से ब्यूटी पार्लर का कोर्स जेल में बंद महिलाओं को करवाया जाएगा। पहले बैच में 20 महिलाओं को लिया गया है। हमारा मकसद जब महिलाएं यहां से बाहर निकलें तो उन्हें रोजगार के लिए न भटकना पड़े बल्कि वे अपना गुजर बसर कर सकें इसिलिए उन्हें ट्रे¨नग दे रहे हैं।

अमित भादू

जेल अधीक्षक, सिरसा

chat bot
आपका साथी