दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुए आंदोलनकारी किसान, बोले- संघर्ष की हुई जीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:41 PM (IST)
दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुए आंदोलनकारी किसान, बोले- संघर्ष की हुई जीत
दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुए आंदोलनकारी किसान, बोले- संघर्ष की हुई जीत

जागरण संवाददाता, सिरसा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान जत्थे दिल्ली बार्डर पर रवाना होने शुरू हो गए है। इसी कड़ी में वीरवार को जिले से विभिन्न किसान जत्थे टीकरी बार्डर के लिए रवाना हुए। अनेक वाहनों के काफिले के साथ किसान एकता जिदाबाद के नारे लगाते हुए किसान रवाना हुए। रास्ते में किसान भावदीन टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए तथा वहां से ढोल की थाप पर नाचते हुए दिल्ली की तरफ रवाना हुए।

बरनाला रोड स्थित भगत सिंह स्टेडियम से पक्का मोर्चा से बड़ी तादाद में किसान हरियाणा किसान मंच के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा की अगुवाई में किसान दिल्ली रवाना हुए। इस मौके पर लक्खा सिंह अलीकां, गुरदीप बाबा सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि किसानों के संघर्ष की जीत हुई है। एक साल पहले जिस मांग को लेकर गए थे, उस समय सरकार ने किसानों को रोकने के लिए तरह तरह से प्रयास किए गए थे। अब एक साल बाद किसान जश्न के रूप में खुशी मनाने के लिए किसान दिल्ली जा रहे हैं।

उधर भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों का जत्था टीकरी बार्डर के लिए रवाना हुआ। प्रदेशाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह ने कहा कि कृषि कानून रद करवाने के लिए किसानों ने एक साल तक दिल्ली बार्डर पर संघर्ष किया है। आंदोलन के दबाव में सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में भी मंजूरी मिल चुकी है। अब अन्य मांगों को मनवाने के लिए किसान दिल्ली जा रहे हैं। इस मौके पर महासचिव गुरप्रीत गिल, प्रदेश सचिव गुरमीत नकौडा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य दलजीत चहल, नवदीप सिधू, कमलजीत कौर, रविद्र गिल, कर्ण कंगनपुर, कपिल मेहता, अंग्रेज सिंह कोटली भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी