ई-ट्रे¨डग और किसानों को डायरेक्ट पेमेंट के विरोध में 15 को बंद रहेंगी मंडियां

सरकार द्वारा ई-ट्रे¨डग और किसानों के खाते में डायरेक्ट पेम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 10:44 PM (IST)
ई-ट्रे¨डग और किसानों को डायरेक्ट पेमेंट के विरोध में 15 को बंद रहेंगी मंडियां
ई-ट्रे¨डग और किसानों को डायरेक्ट पेमेंट के विरोध में 15 को बंद रहेंगी मंडियां

जागरण संवाददाता, सिरसा :

सरकार द्वारा ई-ट्रे¨डग और किसानों के खाते में डायरेक्ट पेमेंट करने के फैसले के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में सरकार के उक्त निर्णय के खिलाफ आगामी रणनीति बनाई। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश उप प्रधान सुरेंद्र ¨मचनाबादी, प्रदेश सचिव विजय चौधरी, देवराज कंबोज व कृष्ण वधवा ने संयुक्त रूप से कहा कि ई-ट्रे¨डग और किसानों के खाते में डायरेक्ट पेमेंट कर सरकार अनाज मंडियों को खत्म करना चाहती है। सरकार के इस निर्णय से किसानों और आढ़तियों के बीच बने रिश्ते में दरार आ रही है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदेशभर में 15 जनवरी को अनाज मंडियां बंद रहेंगी। अगर इसके बावजूद भी सरकार टस से मस नहीं हुई और अपना निर्णय वापिस नहीं लिया, तो जींद में सरकार के खिलाफ आढ़तियों की एक बड़ी रैली 23 जनवरी को होगी। इस बैठक में आढ़तियों ने फैसला लिया है कि वे जींद में 23 जनवरी को विरोध में महारैली करेंगे और मांगें सरकार के सामने रखेंगे। यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे भाजपा का बहिष्कार करें। 15 जनवरी की हड़ताल को लेकर 12 जनवरी को आढ़तियों की एक बैठक भी होगी। इस अवसर पर मनीष अरोड़ा, राजेंद्र कंबोज, रमेश कंबोज, देवेंद्र भांभू, नरेंद्र, राजेश बिट्टू, महावीर शर्मा, धर्मपाल ¨जदल, धर्मचंद गर्ग, सुनील आहुजा, हरदीप सहकारिया, कश्मीर कंबोज, प्रेम कंबोज, तेजेंद्र, सुधीर, ललित, कपिल वधवा, राजेंद्र मढा, लविश कंबोज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी