कर्मचारी सघं की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी

संवाद सूत्र ऐलनाबाद: अग्निशमन एव नगरपालिका कर्मचारी संघ ऐलनाबाद के कर्मचारी पिछले चार दिनो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 04:32 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 04:32 PM (IST)
कर्मचारी सघं की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी
कर्मचारी सघं की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी

संवाद सूत्र ऐलनाबाद:

अग्निशमन एव नगरपालिका कर्मचारी संघ ऐलनाबाद के कर्मचारी पिछले चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कार्यालय के समक्ष संघ के सचिव सुरेन्द्र खिचड़ के नेतृत्व मे भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। जिसमे मुकेश गोदारा, रमेश हरडू, वकील सिल्लु सहित अनेक कर्मचारियों ने सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी नही करने के विरोध मे यह भूख हड़ताल शुरू की है। सर्व कर्मचारी सघं ब्लाक प्रघान लछमन दास चलाना, प्रवक्ता राजेश भाकर ने संयुक्त रूप से बताया कि 8 मई से लेकर 24 मई तक लगातार नगर पालिका एवं फायर विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। सरकार द्वारा 24 मई एवं 20 जून को मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के साथ यूनियन का समझौता हुआ। लेकिन समझौते का नोटिफिकेशन कई माह बीत जाने के बावजूद भी जारी नही किया। कर्मचारी नेता राजेश भाकर ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ की सरकार से मांग है कि नगर पालिका व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का ठेका लेने वाली फर्म ने कर्मचारियों के साथ वेतन के मामले में न इंसाफी की है। इस मामले की पूर्ण रुप से जांच कर ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने बतायाकि राज्य कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 25 सितम्बर तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। एक अक्टूबर को कर्मचारी मांगों का नोटिफिकेशन जारी करवाने के लिए मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रकट करेंगे।

chat bot
आपका साथी