ईंट भट्ठों पर जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र

गांव मोड़ी के ट्रू एजुकेशन ग्लोविग स्कूल की ओर से गांव व आसपास के ई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:49 PM (IST)
ईंट भट्ठों पर जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र
ईंट भट्ठों पर जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र

संवाद सूत्र, गोरीवाला : गांव मोड़ी के ट्रू एजुकेशन ग्लोविग स्कूल की ओर से गांव व आसपास के ईंट भट्ठों पर जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्य होशियार सिंह व समाजसेवी रोहित मेहता ने कहा कि स्कूल की तरफ से समय-समय पर विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं। जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि निर्धन व बेसहारा लोगों की सहायता करने वालों की भगवान भी मदद करता है और उन्हें किए दान पुण्य का फल भी मिलता है। दीन-दुखियों की सेवा करने से व्यक्ति को आत्मिक सुख शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि साधन संपन्न लोग जिन वस्त्रों को उतार कर फेंक देते हैं, वे वस्त्र गरीबों के तन ढकने में काम आ सकते हैं। इसलिए लोग अपने गर्म कपड़ों आदि वस्त्रों को बर्बाद न कर गरीबों में बांटें तो निर्धन तबके का भला हो सकेगा। इस मौके दीदार सिंह, इंद्रमोहन इंसां, शिवप्रकाश, सुधीर, संदीप रानी, मोनिका मेहता, अंजू यादव व ज्योति मेहता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी