डूब रहे दोस्त को बचाने का प्रयास नहीं किया, केस दर्ज

संवाद सहयोगी डबवाली नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने का प्रयास न करने के आरोप में चौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 11:38 PM (IST)
डूब रहे दोस्त को बचाने का प्रयास नहीं किया, केस दर्ज
डूब रहे दोस्त को बचाने का प्रयास नहीं किया, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, डबवाली :

नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने का प्रयास न करने के आरोप में चौटाला पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी अनुसार 14 फरवरी को गांव लोहगढ़ निवासी सोहन उर्फ कैप्टन, बल्ली, बूटा उर्फ बॉबी मछली पकड़ने के लिए सरहंद फीडर की करणी सिंह ब्रांच पर गए थे। इसी दौरान सोहन सिंह करीब बीस फुट गहरी नहर में डूब गया। उसका कोई अता-पता नहीं चला। बल्ली, बूटा सिंह ने वापस लौटकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर ग्रामीण मौका पर पहुंचे। गोताखोरों ने नहर में बहे सोहन को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन शव नहीं मिला। सोमवार शाम को उसका शव नहर में दिखाई दिया। शव को बाहर निकालकर डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में लेजाया गया।

चौटाला पुलिस के अनुसार मृतक की मां मूर्ति देवी ने बयान दिया है कि जब उसका बेटा नहर में डूब रहा था तो बल्ली, बूटा सिंह ने बचाने का प्रयास नहीं किया। वे उसे बचाने की अपेक्षा घर पर आ गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार शाम को उपमंडल नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी