निगम कर्मियों ने किया एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सिरसा : विद्युत निगम परिसर में आज निगम कर्मियों ने एसडीओ और एक्सईएन के खि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 06:01 PM (IST)
निगम कर्मियों ने किया एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन
निगम कर्मियों ने किया एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सिरसा : विद्युत निगम परिसर में आज निगम कर्मियों ने एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र मजोकां ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र मजोकां ने बताया कि यूनियन की ओर से एसडीओ सुरेंद्र रेढू को मांग पत्र सौंपा गया था। जिसमें कर्मचारियों के समक्ष आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया था। मांग पत्र में 20 मांगें रखी गई थी लेकिन एसडीओ ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारी फील्ड में रिस्क पर काम कर रहे है और उनकी मांग पूरी न किए जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। जिस पर एसडीओ की ओर से नकारात्मक जवाब दिया गया।

प्रधान सुरेंद्र मजोकां ने आरोप लगाया कि एसडीओ फील्ड कर्मचारियों को सीधे फोन करके धमकाते है और उन्हें प्रताड़ित करते है। फील्ड में काम करने वाला कर्मचारी एसडीओ या अन्य अधिकारियों के फोन उठाने पर हादसे का शिकार भी हो सकते है। जब इस बारे में एसडीओ के समक्ष सीधे फोन करके उन्हें प्रताड़ित न करने की अपील की गई तो वे धमकाने लगे। उन्होंने एक्सईएन को फोन धमाया और एक्सईएन ने उन्हें धमकाया। जिसके रोष स्वरूप कर्मचारियों ने निगम परिसर में एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी करके अपने रोष का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी