जल जागरूकता रैली निकाली

जागरण संवाददाता, सिरसा : विश्व जल दिवस पर गांव शेखुपुरिया के राजकीय स्कूल में कार्यक्रम आयो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 03:02 AM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 03:02 AM (IST)
जल जागरूकता रैली निकाली
जल जागरूकता रैली निकाली

जागरण संवाददाता, सिरसा : विश्व जल दिवस पर गांव शेखुपुरिया के राजकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने जल जागरूकता रैली निकाली जिसे स्काउट शिक्षक नरेश कुमार ग्रोवर ने हरी झंडी दी। विद्यार्थी हाथों में जल जागरूकता का संदेश लिखे पटिट्काएं पकड़े हुए थे। शिक्षक नरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में जल संकट की स्थिति सबसे विकराल होती जा रही है। अगर हम अब भी नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी। उन्होंने लोगों को जल बचत का संदेश देते हुए कहा कि अब अगला विश्वयुद्ध होगा तो जल संकट पर ही होगा। नरेश ग्रोवर ने कहा कि हमें अपनी सोच को बदलना होगा और व्यर्थ बह रहे पानी को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जल दोहन के चलते भूजल स्तर लगातार गिर रहा है जो हमारे लिए ¨चता का विषय है। जिले में कई क्षेत्र अधिक दोहन के चलते डार्क जोन में चले गए हैं। रैली के दौरान विद्यार्थी जल बचाने के नारे लगा रहे थे। विद्यार्थियों ने गली-लगी जाकर जल की महता बताई और लोगों को व्यर्थ में जल बर्बाद न करने का आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी