मनोहरलाल के बारे में फेक न्‍यूज पर बवाल, आप का मीडिया प्रभारी व इनसो नेता गिरफ्तार

सीएम मनोहरलाल के बारे में फेक न्‍यूज वायरल करने के आरोप में आप के कालांवाली क्षेत्र के मीडिया प्रभारी व इनसो के राज्‍य उपाध्‍यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 04:25 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 09:05 PM (IST)
मनोहरलाल के बारे में फेक न्‍यूज पर बवाल, आप का मीडिया प्रभारी व इनसो नेता गिरफ्तार
मनोहरलाल के बारे में फेक न्‍यूज पर बवाल, आप का मीडिया प्रभारी व इनसो नेता गिरफ्तार

चंडीगढ़/सिरसा, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनाेहरलाल के खिलाफ फर्जी खबर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट से पूरे राज्‍य में घमासान मच गया है। इस मामले में इनसो के राज्‍य उपाध्‍यक्ष को भी गुरुग्राम से गिरफ्तार किए जाने की खबर है। पुलिस ने राज्‍य में विभिन्‍न जगहों से लगभग डेढ़ सौ लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें पचास से अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और लगभग इतने ही जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं।

बताया जाता है कि उसने ट्वीटर से यह खबर उठाई और इसे आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। गिरफ्तार किया गया व्‍यक्ति अाप के कालांवाली हमले का मीडिया प्रभारी है। गिरफ्तार व्‍यक्ति तरशेम जिले के गांव वैदवाला का रहनेवाला है। आरोप है कि उसने सीएम मनोहरलाल के बारे में ट्विटर पर चल रही फर्जी खबर उठाई और आम अादमी पार्टी के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। इस खबर को गांव नेजाडेला निवासी बिल्लू ने देखा और इसके फर्जी होने की पता चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस बारे में जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार उसने ट्विटर से खबर उठाई थी और इसके बाद उसे आम आदमी पार्टी कालांवाली के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। बताया जाता है कि जब उसे यह मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रामक प्रचार वाला समाचार होने का पता चला तो उसने पोस्‍ट का डिलीट भी कर दिया। लेकिन, उससे पहले पुलिस के पास शिकायत पहुंच गई और पुलिस को इस 'फेक न्‍यूज' के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी थी। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल भी कब्जे में लिया। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

बताया जाता है कि मनोहरलाल के खिलाफ वायरल हुए फर्जी समाचार के बारे भारतीय जनता पार्टी के अाइटी सेल ने भी पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद राज्‍यभर में कार्रवाई किए जाने की खबर है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में पार्टी के 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में जन नायक जनता पार्टी के यूथ विंग इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (इनसो) के राज्‍य उपाध्‍यक्ष संजीव जाखड़ को भी हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीव पर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाने और फिर इसे वायरल करने का गंभीर आरोप है।

बताया जा रहा है कि फर्जी खबर के वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी की आइटी सेल ने फर्जी खबर सोशल मीडिया पर चलाने को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। संजीव जाखड़ को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। संजीव जाखड़ मूल रूप से जींद जिले का रहने वाला है।

आरोप है कि शुक्रवार को आधी रात करीब एक बजे हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आम आदमी पार्टी के करीब 70 से ज़्यादा नेताओं को उनके घरों में घुसकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें हिसार लोकसभा प्रभारी अनूप चानौत और सोशल मीडिया इंचार्ज हरपाल क्रांति भी शामिल हैं। इन सभी नेताओं पर सीएम मनोहर लाल के बयान से संबंधित एक पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है।

दूसरी ओर, दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने कहा कि यह कैसी तानाशाही है? खट्टर साहिब को पंजाबियों का मुख्यमंत्री कहने पर कल देर रात 70 युवाओं को गिरफ़्तार कर लिया?

आप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात को आम आदमी पार्टी के करीब 70 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली में सिविल लाइंस में आप नेता गोपाल राय और हरियाणा आप नेता नवीन जयहिंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर मनोहर लाल सरकार पर हमला बोला है।

राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ट्वीट किया- '2014 के हरियाणा चुनावों में CM खट्टर जी 'पंजाबी' होने की दुहाई दे कर वोट मांग रहे थे। 2018 में वह ही अखबार की खबर आप कार्यकर्ताओं द्वारा वाट्स अप पर भेजने के लिए जेल में डाल दिया जाता है। अघोषित एमरजेंसी में आपका स्वागत है, 'स्वघोषित राजाओं' की आलोचना पर आप को जेल भेज दिया जाएगा?'

 बता दें कि हरियाणा में पिछले दिनों हुए पांच नगर निगमों के चुनाव प्रचार के दौरान करनाल में पोस्टर लगे थे, जिसमें पंजाबी समुदाय को एकजुट रहने की बात कही गई थी। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। उस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा था- 'सबके कैंपेन करने के अपने तरीके हैं। सरकार का या मेरा इस पोस्टर से कोई ताल्लुक नहीं है। शायद आप पंजाबी बिरादरी के एकजुट होने संबंधी पोस्टर की बात कर रहे हैं।' 

chat bot
आपका साथी