हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से मिली थोड़ी राहत

जागरण संवाददाता सिरसा मौसम में वीरवार को बदलाव हुआ। सिरसा व ऐलनाबाद क्षेत्र में हल्की बू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 08:49 AM (IST)
हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से मिली थोड़ी राहत
हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से मिली थोड़ी राहत

जागरण संवाददाता, सिरसा : मौसम में वीरवार को बदलाव हुआ। सिरसा व ऐलनाबाद क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई। गर्मी का असर कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। वीरवार सुबह की शुरूआत तेज गर्मी व उमस से हुई, लेकिन 9 बजे के बाद एकाएक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज आंधी के साथ उमड़े बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। इसके बाद बूंदाबांदी से तपिश के दौर से गुजरे जून महीने का अंतिम सप्ताह सुखद प्रतीत हुआ। तापमान में आई गिरावट

हल्की बूंदाबांदी से दिन के समय तापमान में भी गिरावट रही। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाने के साथ साथ बारिश होने की संभावना बनी है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलेगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री का ही अंतर रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। उमस के कारण लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।

----

एक सप्ताह का ये रहा तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

19 जून 43.3 डिग्री 32.5 डिग्री

20 जून 43.0 डिग्री 30.5 डिग्री

21 जून 40.4 डिग्री 28.6 डिग्री

22 जून 40.1 डिग्री 27.8 डिग्री

23 जून 40.0 डिग्री 30.0 डिग्री

24 जून 38.9 डिग्री 28.9 डिग्री

25 जून 35.1 डिग्री 29.2 डिग्री ----

अभी हल्की बूंदाबांदी हुई है। इस समय फसलों में सिचाई की ज्यादा जरूरत है। मानसून की बारिश होने से फसलों को फायदा मिलेगा। बारिश होने से पौधों की बढ़वार तेजी से होगी।

डा. सुनील बैनीवाल, कृषि विज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा

chat bot
आपका साथी