महासंपर्क अभियान पर निकला युवा मोर्चा

जागरण संवाददाता, सिरसा : पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा ने देश भर म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 May 2017 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 27 May 2017 05:26 PM (IST)
महासंपर्क अभियान पर निकला युवा मोर्चा
महासंपर्क अभियान पर निकला युवा मोर्चा

जागरण संवाददाता, सिरसा : पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा ने देश भर में अल्पकालीन विस्तारक भेजकर पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ने तथा भाजपा के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया है। इस कड़ी में सिरसा के युवा मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर भेजकर इस अभियान को गति देने का काम किया है।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अल्प विस्तारक के रुप में बूथ स्तर पर प्रस्थान करते समय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा ने कहा कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने जो योजना लागू करके कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया है वे उसमें पूरी तरह सफलता प्राप्त करेंगे। अल्प विस्तारक प्रदेश भर से पांच हजार की संख्या में प्रत्येक बूथ पर पहुंच रहे हैं और ये कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम पांच नए सदस्यों को पार्टी संगठन के साथ जोड़ने का काम करेंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने कहा कि यह अत्यंत महत्वकांक्षी योजना है जिसे 10 जून तक अवश्य संपन्न करना है। इन 15 दिनों में सभी अल्पकालीन विस्तारक अपने-अपने बूथ पर जाकर प्रभावी प्रदर्शन करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।

chat bot
आपका साथी