अश्लील हरकतें करने से रोका तो कियाहमला

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 10:15 PM (IST)
अश्लील हरकतें करने से रोका तो कियाहमला

जागरण संवाददाता, सिरसा : जिला के गाव धर्मपुरा में महिलाओं के सामने युवकों को अश्लील हरकतें करने से मना किया तो झगड़ा हो गया। झगड़े में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

अस्पताल में दाखिल धर्मपुरा निवासी भोला सिंह और बूटा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिलाएं जोहड़ पर कपड़े धो रही थी। इस दौरान कुछ युवक आए और अश्लील हरकतें करने लगे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उक्त युवक उनसे ही झगड़ने लगे। आरोप है कि उक्त युवकों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान तेजधार हथियारों से वार भी किए। इस हमले में दोनों घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी