टोक्यो ओलिपिक में भारतीय खिलाड़ियों की जीत की कामना, दैनिक जागरण ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

दैनिक जागरण की टोक्यो ओलिपिक में देश को जिताएगा हरियाणा कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:54 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:54 AM (IST)
टोक्यो ओलिपिक में भारतीय खिलाड़ियों की जीत की कामना, दैनिक जागरण ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
टोक्यो ओलिपिक में भारतीय खिलाड़ियों की जीत की कामना, दैनिक जागरण ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, रोहतक :

दैनिक जागरण की टोक्यो ओलिपिक में देश को जिताएगा हरियाणा के तहत मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। एलपीएस बोसार्ड प्राइवेट लिमिटेड इस अभियान के सहयोगी है। मानसरोवर पार्क के मुख्य गेट पर जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने टोक्यो ओलिपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों की जीत की शुभकामनाओं का संदेश देते हुए हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं उद्योगपति राजेश जैन की पुत्रवधू स्मृद्धि जैन ने की।

उपायुक्त कैप्टन मनोज ने कहा कि दैनिक जागरण राष्ट्र हित में अपनी आहुति डालने का काम करता है। टोक्यो ओलिपिक में खिलाड़ियों के हौसला आफजाइ के लिए हर घर तिरंगा, हस्ताक्षर अभियान और ओलिपिक वाल बनाकर दैनिक जागरण ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि जिस जोश और उत्साह के साथ भारतीय खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। उसको देखकर यही कामना करते हैं कि भारतीय खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करें। स्मृद्धि जैन ने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन कराए जाने चाहिए। दैनिक जागरण के इस हस्ताक्षर अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह बना रहा। बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों तक ने इस अभियान में शामिल होकर देश के खिलाड़ियों के लिए जीत की कामना की। डीएस बधवार, अमित बधवार और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव डा. दीपक भारद्वाज ने भी हस्ताक्षर कर शुभकामनाएं दी।

--

इनर व्हील क्लब ने दिखाया उत्साह :

मानसरोवर पार्क में दैनिक जागरण की ओर से चलाए हस्ताक्षर अभियान में इनर व्हील क्लब की पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने हस्ताक्षकर कर टोक्यों ओलिपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिए गोल्ड मेडल जीतने की कामना की। हस्ताक्षर करने पहुंची पदाधिकारियों में प्रधान शीतल शर्मा के अलावा कोमल शर्मा, सुरुचि बधवार, सिल्की बंसल, पूजा शर्मा व सलोनी कालरा आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं।

--

टोक्यो ओलंपिक में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों की जीत के लिए दैनिक जागरण की ओर से चलाया गया हस्ताक्षर अभियान सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यहां लगाए होर्डंग्स पर अनेक लोगों ने हस्ताक्षर कर भारतीय खिलाड़ियों की जीत की कामना की है।

- स्मृद्धि जैन, समाज सेवी व उद्योगपति राजेश जैन की पुत्रवधू।

--

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें लगातार बनी हुई है। इसको लेकर दैनिक जागरण की ओर से चलाया गया हस्ताक्षर अभियान एक सराहनीय प्रयास है। हस्ताक्षर को लेकर लोगों में खूब उत्साह बना हुआ है।

- कैप्टन मनोज कुमार, जिला उपायुक्त, रोहतक ।

chat bot
आपका साथी