Lockdown में नहीं निभा सकी पत्नी धर्म, Video Call से पति का अंतिम संस्कार

Lockdown में पत्नी अपना धर्म नहीं निभा पाई। पति की मौत हुई तो हजारोंं किलोमीटर दूर बैठी पति को एक बार देख भी नहीं पाई। वीडियो कॉलिंग से पति का अंतिम दर्शन किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 10:15 AM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 10:15 AM (IST)
Lockdown में नहीं निभा सकी पत्नी धर्म, Video Call से पति का अंतिम संस्कार
Lockdown में नहीं निभा सकी पत्नी धर्म, Video Call से पति का अंतिम संस्कार

रोहतक [विनीत तोमर]। Lockdown: सात फेरों के समय साथ जीने-मरने की कसमें खाने के बाद भी एक महिला अपने पति की मौत पर आखिरी बार पत्नी धर्म नहीं निभा सकी। खुद या बच्चों के हाथों से मुखाग्नि देना तो दूर की बात है वह आखिरी बार सामने आकर पति का चेहरा भी नहीं देख पाई। इसकी वजह बना लॉकडाउन।

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन बेहद जरूरी है, लेकिन कई मामलों में लॉकडाउन की वजह से मान्यताओं को भी भूलना पड़ रहा है। गत दिवस भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें हजारों किलोमीटर दूर पश्चिमी बंगाल में बैठी पत्नी मालती ने रोते-बिलखते हुए पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई कि वह नहीं आ सकती, उसके पति 55 वर्षीय उत्तम का वहीं पर अंतिम संस्कार करा दिया जाए। हालांकि महिला और उसके बच्चे अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉल पर देखकर रोते रहे।

उत्तम काफी समय से गांव खरावड़ में रहता था अकेेेेला

दरअसल, मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला 55 वर्षीय उत्तम काफी समय से खरावड़ गांव में अकेला ही किराये पर रहता था। वह एक होटल में काम करता था। बुधवार दोपहर के समय वह कमरे की खिड़की के पास मिला, जिसके गले में फंदा लगा हुआ था। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह क्या रही इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं।

आइएमटी थाना पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्चों के बारे में पता किया। जानकारी मिली कि उसकी पत्नी मालती और बच्चे पश्चिम बंगाल में ही किसी गांव में रहते हैं। इसके बाद उनसे फोन पर संपर्क किया गया और पूरे मामले की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों की मदद से किया अंतिम संस्कार 

खरावड़ के चौकी प्रभारी एएसआइ नफे सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी से फोन पर बात हुई। लॉकडाउन की वजह से वह नहीं आ सकी। इसके बाद वीडियो कॉल कराकर उनके सामने ही ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी