एप्लीकेशंस ऑफ मैथमेटिक्स विषय पर हुआ वेबिनार

श्री लाल नाथ हिन्दू कालेज में शनिवार को प्राचार्य डा. विजय कुमार की अध्यक्षता में गणित विभाग की ओर से ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 07:48 AM (IST)
एप्लीकेशंस ऑफ मैथमेटिक्स विषय पर हुआ वेबिनार
एप्लीकेशंस ऑफ मैथमेटिक्स विषय पर हुआ वेबिनार

जासं, रोहतक : श्री लाल नाथ हिन्दू कालेज में शनिवार को प्राचार्य डा. विजय कुमार की अध्यक्षता में गणित विभाग की ओर से ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान वेबिनार का विषय एप्लीकेशंस ऑफ मैथमेटिक्स रहा। सेमिनार का आयोजन गणित विभागाध्यक्ष डा. मीनाक्षी गुगनानी व डा. सन्नी कपूर के निर्देशन में हुआ।

वेबिनार का शुभारंभ प्राचार्य डा. विजय कुमार ने मुख्य वक्ता के अभिवादन तथा परिचय के साथ किया। प्राचार्य ने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो हमारे दैनिक जीवन के साथ साथ हर कार्यक्षेत्र में अधिकतम प्रयोग होता है। वेबिनार में विभिन्न राज्यों के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से 240 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वेबिनार के प्रथम सत्र में चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. सुशील कुमार तोमर रहे। उन्होंने कहा कि गणित एक ह्यूमन बॉडी है। जिसमें प्योर मैथमेटिक्स को एक आत्मा के रूप में और अप्लाइड मैथमेटिक्स को एक शरीर की तरह कहा और साथ ही यह भी बताया कि अलग-अलग तरह के फंक्शन का कैसे प्रयोग किया जाता है। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा. राजीव कुमार रहे। उन्होंने मैथमेटिक्स को क्वीन ऑफ साइंस कहा। उन्होंने जीरो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जीरो इज हीरो एवं कहा कि कंप्यूटर एंड मोबाइल के वर्ड को बाइनरी सिस्टम के बिना इमेजिन नहीं किया जा सकता और साथ-साथ यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्र में गणित का कैसे प्रयोग किया जाता है।

मौके पर मधु अरोड़ा, मंजू अनेजा, सोनम उप्पल, प्रीती सेठी, मोनिका मित्तल, अंकुश, मधु विज व कनिका मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी