23 कालेजियम के लिए जाट सभा में आज होगा मतदान

जागरण संवाददाता रोहतक जाट सभा में 82 कालेजियम निर्विरोध चुनने के बाद बाकी बचे 23 कालेजि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 07:26 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 07:26 AM (IST)
23 कालेजियम के लिए जाट सभा में आज होगा मतदान
23 कालेजियम के लिए जाट सभा में आज होगा मतदान

जागरण संवाददाता, रोहतक : जाट सभा में 82 कालेजियम निर्विरोध चुनने के बाद बाकी बचे 23 कालेजियम के लिए रविवार को मतदान कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी रिटायर्ड हेड मास्टर राजपाल सिंह ने बताया कि जाट सभा रोहतक में 1351 मतदाता है। कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यभार होता है। 105 कालेजियम के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिसमें से 82 कालेजियम को निर्विरोध चुन लिया गया था। बाकी बचे 23 कालेजियम के लिए मतदान कराया जाएगा। जाट भवन में सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान कराया होगा। 23 कालेजियम के लिए 48 प्रत्याशी मैदान में है। 23 कालेजियम में करीब 250 मतदाता है। चुनाव के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यह कालेजियम चुन लिए गए थे निर्विरोध

वार्ड-2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 36, 37, 38, 39, 40, 42, 43, 44, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 68, 73, 78, 79, 81, 83, 84, 85, 86, 87, 88, 89, 90, 91, 92, 93, 94, 96, 97, 98, 99, 102, 103, 105, शामिल है। इन कालेजियम में आज होगा मतदान

वार्ड-1, 7, 11, 12, 20, 23, 35, 41, 45, 69, 70, 71, 72, 74, 75, 76, 77, 80, 82, 95, 100, 101 और 104 शामिल है। वार्ड संख्या 11 और वार्ड संख्या 95 में तीन-तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जबकि अन्य सभी वार्ड में दो-दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 21 मार्च को होगा पदाधिकारियों का चुनाव

पदाधिकारी चुनाव के लिए 28 फरवरी को सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। एक मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और दो मार्च को नाम वापसी हो सकते हैं। इसके बाद 21 मार्च को मतदान कराया जाएगा। इसमें 105 कालेजियम सदस्य मतदान करेंगे और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी