चीखने-चिल्लाने से सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गां

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 06:22 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 06:22 AM (IST)
चीखने-चिल्लाने से सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता : जयराम ठाकुर
चीखने-चिल्लाने से सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता : जयराम ठाकुर

जागरण संवाददाता, रोहतक : हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि चीखने चिल्लाने से सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता। देश की सर्वोच्च अदालत में राफेल खरीद पर चार याचिकाएं दायर की गई थीं, विस्तारपूर्वक सुनवाई के पश्चात ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है, जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है कि जीत मिले तो चुप रहना और हार जाने पर ईवीएम पर सवाल खड़ा करना। ठाकुर सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राफेल मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें देश की जनता को झूठा प्रचार करके गुमराह करनेके एवज में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष किसी एक आधारहीन मुद्दे को पकड़ कर जोर शोर से उसका प्रचार करने में जुटी है जबकि आमजन इन बातों को समझते हुए कोई महत्व नहीं दे रहा है।

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राफेल मुद्दा लंबे समय तक नहीं चलने वाला और जिस प्रकार वे लोग कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के खिलाफ गलत शब्दों व भाषा का चयन करते हुए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, साफ दिखाई देता है कि वे बौखलाहट से भरकर संयम खो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि जो सौदा 10 वर्ष पहले होना चाहिए था क्या कारण रहे कि वो सौदा 2016 में हुआ। क्या कारण रहे कि कांग्रेस इस बात पर इतने वर्षों तक कोई निर्णय नहीं ले पाई।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन दिनों में जो भी सौदे होते थे सभी में कोई न कोई दलाल जरूर होता था अगर हम पर सवाल उठाये गए हैं तो जवाब कांग्रेस अध्यक्ष को भी अवश्य देना पड़ेगा। सज्जन कुमार और धूमल के बारे में ये बोले

1984 दंगों में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा के सवाल पर कहा कि अभी तो दंगे करने वालों की सूची लंबी है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पार्टी में इग्नोर करने के सवाल पर कहा कि उनको इग्नोर नहीं किया गया है। पार्टी संगठन में सब अपने-अपने ढंग से काम कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर , भाजपा के प्रवक्ता वीर कुमार यादव, महामंत्री संजय भाटिया ,जिला अध्यक्ष अजय बंसल ,जिला मिडिया प्रभारी शमशेर खरक जिला उपाध्यक्ष वीर¨सह हुड्डा व युवा नेता विकास रोहिल्ला भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी