रोहतक के भूप सिंह हत्याकांड में रेकी करने वाला तीसरा आरोपित गिरफ्तार

रोहतक के चमारिया गांव के भूप सिंह हत्याकांड के मामले में सीआइए-1 की टीम ने तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 09:10 AM (IST)
रोहतक के भूप सिंह हत्याकांड में रेकी करने वाला तीसरा आरोपित गिरफ्तार
रोहतक के भूप सिंह हत्याकांड में रेकी करने वाला तीसरा आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रोहतक : चमारिया गांव के भूप सिंह हत्याकांड के मामले में सीआइए-1 की टीम ने तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने हत्याकांड से पहले भूप सिंह की रेकी की थी। आरोपित को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

सीआइए-1 प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 16 जून को चमारिया गांव निवासी भूप सिंह उर्फ फूला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह शाम के समय खेत से वापस लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचते ही बाइक सवार दो हमलावरों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जांच के दौरान एएसआइ सुशील कुमार की टीम ने 2 जुलाई के झज्जर जिले के डीघल गांव निवासी अंकित और दिल्ली के बिजवासन निवासी हरदीप को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में चमारिया गांव निवासी आरोपित रिकू उर्फ बोस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने गांव के ही संदीप के कहने पर हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस मामले में संदीप मुख्य आरोपित है। संदीप और भूप सिंह की पुरानी दुश्मनी है। भूप सिंह को रास्ते से हटाकर संदीप गांव में दबदबा कायम करना चाहता था। इसके लिए उसने अंकित और हरदीप से संपर्क किया। हत्याकांड से पहले संदीप और रिकू ने भूप सिंह की रेकी की थी। आरोपित संदीप अभी फरार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी