छात्राओं को बताया भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में नैतिक मूल्यों का महत्व

जागरण संवाददाता, रोहतक : राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सर्तकता ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Nov 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 03 Nov 2017 03:01 AM (IST)
छात्राओं को बताया भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में नैतिक मूल्यों का महत्व
छात्राओं को बताया भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में नैतिक मूल्यों का महत्व

जागरण संवाददाता, रोहतक :

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों यूनिटों के तत्वावधान में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कार्यवाहक प्राचार्या शकुंतला बुधवार की अध्यक्षता में निबंध लेखन प्रतियोगिता व विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डा. सरिता दहिया द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में नैतिक मूल्यों का महत्व विषय पर छात्राओं को लाभांवित किया गया। डा. दहिया ने विभिन्न शिक्षाविदों, महर्षि दयानंद, विवेकानंद, महात्मा गांधी आदि के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनके बताए मूल्यों को जीवन में चरितार्थ करने के लिए प्रेरित किया। भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जीवन में नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर अपने कार्यक्षेत्र में सच्चाई एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने को प्रेरित किया। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा रोहिल्ला तथा डा. पूनम अग्घी सहित समाज शास्त्र की प्राध्यापिका गुणवती मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी