महम में अगले सप्ताह से पकड़े जाएंगे बेसहारा गोवंश

पिछले कई दिनों से बेसहारा गोवंश को गलियों व बाजारों में भिड़ते देखा जा रहा है। जिसके चलते बच्चे डर के मेरे गलियों में नहीं खेल रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:34 AM (IST)
महम में अगले सप्ताह से पकड़े जाएंगे बेसहारा गोवंश
महम में अगले सप्ताह से पकड़े जाएंगे बेसहारा गोवंश

संवाद सहयोगी, महम : पिछले कई दिनों से बेसहारा गोवंश को गलियों व बाजारों में भिड़ते देखा जा रहा है। जिसके चलते बच्चे डर के मेरे गलियों में नहीं खेल रहे है। लोगों का कहना है कि नगरपालिका सचिव व प्रधान को इस विषय में कई बार कहा जा चुका है। बुधवार को दो गोवंश की लड़ाई में कई बच्चे बाल बाल बच गए। जिसको लेकर नगरपालिका सचिव नरेंद्र सैनी ने बताया कि बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए लगाए गए टेंडर पास हो चुके हैं। नगरपालिका की ओर से गोवंश को पकड़ने का कार्य अगले सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए जिला आयुक्त कार्यालय रोहतक की ओर से पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें चार सदस्य आयुक्त कार्यालय से व एक सदस्य उन्हें ही बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसकी फाइल उच्चाधिकारी कार्यालय में अप्रूवल के लिए भेजी गई है। इसी सप्ताह पास होने की उम्मीद है। उसके बाद बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी