ओमेक्स सिटी में कुत्तों का खत्म नहीं हुआ आतंक, बाउंड्री भी नहीं हो सकी पूरी

कुत्ते के हमले की घटना के बाद भी नगर निगम प्रशासन और ओमेक्स स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:33 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:33 AM (IST)
ओमेक्स सिटी में कुत्तों का खत्म नहीं हुआ आतंक, बाउंड्री भी नहीं हो सकी पूरी
ओमेक्स सिटी में कुत्तों का खत्म नहीं हुआ आतंक, बाउंड्री भी नहीं हो सकी पूरी

जागरण संवाददाता, रोहतक : कुत्ते के हमले की घटना के बाद भी नगर निगम प्रशासन और ओमेक्स संपदा कार्यालय ने सबक नहीं लिया है। ओमेक्स सिटी में दावे किए जा रहे थे कि जल्द ही कुत्तों को रोकने के लिए इंतजाम होंगे। नगर निगम प्रशासन की मदद से कुत्ते पकड़े जाएंगे। प्रतिबंधित कुत्ते पूरी तरह से फ्लैट से बाहर होंगे। सामान्य कुत्तों को रखने के लिए भी नियम तय कर दिए थे। सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम होने थे। लेकिन बृहस्पतिवार को दैनिक जागरण ने इंतजामों के दावों की हकीकत जानी। कॉलोनी के अंदर व फ्लैट के निकट पालतू व बेसहारा कुत्ते धड़ल्ले से घूम रहे थे। बाउंड्री न होने के कारण सुरक्षा के भी बेहतर इंतजामों की कलई खुल गई। स्थानीय निवासी दयाराम कहते हैं कि कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन दूसरे सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। यहां बता दें कि ओमेक्स सिटी में प्रतिबंधित बुली डॉग ने एक बच्ची पर पांच सितंबर को हमला बोलकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। करीब 90 फ्लैट में कुत्ते, सिर्फ 20 को बाहर भेजने की सूचना

ओमेक्स सिटी संपदा कार्यालय के मुताबिक, करीब 50 घरों में कुत्ते होने की सूचना मिली थी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 80-90 घरों में कुत्ते पाले जा रहे हैं। इनमें से सिर्फ 20 ने ही बाहर भेजने या फिर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की सूचना दे सके हैं। प्रशासन भी इंतजाम नहीं कर सका। कुछ घरों में अभी भी प्रतिबंधित कुत्ते, वेक्सिनेशन भी नहीं हुआ

ओमेक्स सिटी संपदा कार्यालय ने घटना के बाद कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए कई ठोस फैसले लिए थे। सभी 600 फ्लैट मालिकों या फिर किराएदारों को नोटिस जारी किए थे। शिकारी या फिर प्रतिबंधित श्रेणी में शामिल कुत्तों को रखने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस व कोर्ट केस तक की चेतावनी दी गई थी। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्ते भी घुमाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था। वेक्सीनेशन भी अभी तक नहीं हो सका है। सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने पर लगा था प्रतिबंध

ओमेक्स सिटी में प्रतिबंधित कुत्तों को रखने पर पूरी तरह से बैन लगाया गया था। जबकि साधारण श्रेणियों के कुत्तों को सिर्फ घर में ही रखने की इजाजत देने की शर्त रखी गई। पार्क, सड़क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य श्रेणी के कुत्तों को घुमाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। सिर्फ कॉलोनी के बाहर ही कुत्तों को चैन बांधकर घुमाने ले जा सकेंगे। हालांकि सुरक्षा के बेहद खास इंतजामों के साथ कुत्तों को बाहर ले जा सकेंगे। नियमों को तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी थी। शहर में भी प्रतिबंधित कुत्ते

कुत्ते पालन के शौकीन कहते हैं कि पिटवुल टेरियर व बुल टेरियर जर्मनी, डेनमार्क आदि दस देशों में प्रतिबंधित हैं। टोट वाइलर स्पेन और फ्रांस, अकीता इनु जापान व आयरलैंड में प्रतिबंधित हैं। स्टोफोर्डशायर टेरियर डेनमार्क, रूसी शेफर्ड डेनमार्क आदि देशों में प्रतिबंधित है। बुली डॉग भी इन्हीं श्रेणियों में आता है। इसने बच्ची पर हमला बोला था। शहरी क्षेत्र के तमाम घरों में प्रतिबंधित कुत्ते पाले जा रहे हैं। पशुपालन विभाग व नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि हम कार्रवाई नहीं कर सकते। हमने सभी फ्लैट वालों को नियमों से संबंधित नोटिस दिए थे। कुछ कुत्तों के वेक्सीनेशन हो चुका है। हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ प्रतिबंधित कुत्ते बाहर भेजे जा चुके हैं। फिर भी कहीं प्रतिबंधित कुत्ते हैं तो उन्हें दोबारा से चिह्नित करके बाहर भेजेंगे। हमें नगर निगम प्रशासन का सहयोग नहीं मिला। इसलिए बेसहारा कुत्ते नहीं पकड़े जा सकते हैं। हमारे यहां तीन सुरक्षा कर्मचारी हैं। यदि कोई कुत्ता परिसर में दिखता है तो भगाने का कार्य करते हैं।

प्रवीन नांदल, मैनेजर, ओमेक्स सिटी संपदा कार्यालय

-

यह बोले स्थानीय लोग :

ओमेक्स के आसपास नहर है। इसलिए भी सुरक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम होने चाहिए। बाहर से यहां कुत्ते आते हैं। मगर बाउंड्री नहीं है, इसलिए रोक नहीं लग सकती है। बाउंड्री हो जाए तो कुछ हद तक समाधान हो सकता है।

सोनू, स्थानीय निवासी, ओमेक्स सिटी

-

नगर निगम प्रशासन का भी सहयोग जरूरी है। फ्लैट वाले सभी व्यक्तियों की ओर से ओमेक्स सिटी प्रशासन को सहयोग दिया जा रहा है। लेकिन यहां बेहतर इंतजाम नहीं हो सके हैं।

पंकज कुमार, स्थानीय निवासी, ओमेक्स सिटी

chat bot
आपका साथी