मदवि में एबीवीपी ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

जागरण संवाददाता, रोहतक : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मदवि इकाई ने स्वामी विवेकानंद की 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jan 2018 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jan 2018 05:38 PM (IST)
मदवि में एबीवीपी ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
मदवि में एबीवीपी ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

जागरण संवाददाता, रोहतक :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मदवि इकाई ने स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राहुल गोयत ने की। मदवि में विवेकानंद लाइब्रेरी स्थित उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पण की गई। मदवि अध्यक्ष राहुल ने विवेकानंद के बारे में बताते हुए कहा कि 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्में स्वामी विवेकानन्द ने धर्म को विज्ञान के नजर से देखने का नया नजरिया दिया। विवेकानंद ने पूरी दुनिया में ¨हदू धर्म को लेकर एक नई परिभाषा गढ़ी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिनेश शास्त्री, मदवि उपाध्यक्ष दक्षवीर अहलाव, सुरेंद्र मलिक, दिनेश ¨सधला, साहिल, प्रदीप शर्मा व सदस्यता विस्तारक मंदीप नैन, निकिता खन्ना, प्रशांत खुंडिया आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी