पूर्व मंत्री के घर के पीछे वाली गली में 15 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति

शहरी क्षेत्र की जनता को फिर से दूषित पानी पीना पड़ रहा है। फिर भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दूषित पानी की आपूर्ति शहर में कहीं नहीं दिख रही है। अब शहर की राम गोपाल कालोनी में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सुनवाई के नाम पर अधिकारी कुछ दिन इंतजार करने को कह रहे हैं। स्थानीय लोगों के आरोप हैं कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के घर के पीछे वाली गलियों में चार साल पहले घर बनवाए थे तभी से दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 08:10 PM (IST)
पूर्व मंत्री के घर के पीछे वाली गली में 15 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति
पूर्व मंत्री के घर के पीछे वाली गली में 15 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहरी क्षेत्र की जनता को फिर से दूषित पानी पीना पड़ रहा है। फिर भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दूषित पानी की आपूर्ति शहर में कहीं नहीं दिख रही है। अब शहर की राम गोपाल कालोनी में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सुनवाई के नाम पर अधिकारी कुछ दिन इंतजार करने को कह रहे हैं। स्थानीय लोगों के आरोप हैं कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के घर के पीछे वाली गलियों में चार साल पहले घर बनवाए थे तभी से दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

स्थानीय निवासी एवं रामगोपाल कालोनी निवासी गृहणी कविता शर्मा ने बताया कि पिछले 15-16 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति से हर कोई तंग है। अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने एक ही जवाब दिया कि अभी शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए नहर में पानी नहीं है। इसलिए नहर में पानी आ जाए तब शिकायत करना। इन्होंने बताया कि संबंधित कालोनी में रोड का भी निर्माण हो रहा है। इस कारण कोई पेयजल आपूर्ति की लाइन डैमेज हो सकती है या फिर यहां सीवरेज ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी की समस्या हो सकती है। इन्होंने पूरे मामले में अधिकारियों से गुहार लगाई है कि तत्काल ही दूषित पानी की आपूर्ति से निजात दिलाए जाए। सुबह के वक्त मुश्किल से 10-15 मिनट ही होती है पानी की आपूर्ति

स्थानीय निवासी कविता शर्मा के अलावा रमेश, अंकित आदि ने बताया कि सुबह के वक्त मुश्किल से 10-15 मिनट ही पानी की आपूर्ति होती है। इन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण में विभागीय अधिकारी संज्ञान नहीं लेते। यहां चार साल पहले कई घर नए बने हैं। यहां तभी से दूषित पानी की समस्या है। इस वजह से यहां रहने वालों के लिए दोहरी समस्या है। इन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकरण में लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई समाधान आज तक नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी