विद्यार्थियों ने पेट्रोलियम के सही प्रयोग के लिए बनाए पोस्टर

फोटो संख्या 14 जागरण संवाददाता रोहतक गोहाना रोड स्थित जान वेस्ले कान्वेंट में पेट्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 12:31 AM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:38 AM (IST)
विद्यार्थियों ने पेट्रोलियम के सही प्रयोग के लिए बनाए पोस्टर
विद्यार्थियों ने पेट्रोलियम के सही प्रयोग के लिए बनाए पोस्टर

फोटो संख्या : 14

जागरण संवाददाता, रोहतक :

गोहाना रोड स्थित जान वेस्ले कान्वेंट में पेट्रोलियम कंजरवेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) ने सक्षम नेशनल पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में जूनियर व सीनियर दो ग्रुप में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने तेल संरक्षण से बेहतर जीवन व पर्यावरण विषय पर पोस्टर बनाए। पोस्टरों को उचित रंगों से सजाया गया। सभी को तेल के सही प्रयोग व पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन से जागरूक किया गया। प्रिसिपल ममता मलिक ने कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों व समाज में तेल संरक्षण के बारे में जागरूकता करना था। उन्होंने बताया जरूरत है हमें कुछ आदतों को बदलने की व कुछ उपाए अपनाने की। इस मौके पर मशेंका, रीतू, सुमन, गीता, किरण, तरू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी