भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज कर रही है माफ : तंवर

े्िो्ेि ि ष्टश्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य ह्यह्लड्डह्लद्ग श्चह्मद्गह्यद्बस्त्रद्गठ्ठह्ल, न्ह्यद्धश्रद्म ञ्जड्डठ्ठ2ड्डह्म, क्चछ्वक्क द्दश्र1द्गह्मठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल, ड्डद्यद्यद्गद्दड्डह्लद्बश्रठ्ठह्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 11:59 PM (IST)
भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज कर रही है माफ :  तंवर
भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज कर रही है माफ : तंवर

संवाद सहयोगी, महम : क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद तीन राज्यों में किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है, जबकि भाजपा सरकार में उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा और देश में होने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने पुलिस चौकी के निकट एक शोरूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को नकराते हुए कांग्रेस को आशीर्वाद देने का काम किया है। इन पांच राज्यों की तरह ही लोकसभा और प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पडे़गा। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के शासन से तंग हो चुकी है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी भ्रष्टाचार में शामिल हो चुका है। वहीं देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और मंहगाई चर्म पर पहुंच चुकी है। भाजपा औद्यौगिक घरानों के कर्ज माफ कर रहे हैं लेकिन अन्नदाता का कर्ज माफ करने में आनाकानी की जा रही है। कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की नही चुनाव लड़वाने वाले नेताओं की हार हुई। कांग्रेस ने कभी भी निकाय चुनाव में भाग नही लिया और ना ही किसी नेता को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में एक जुट होकर चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी जो दिशा-निर्देश देंगे उनका पालन किया जाएगा। कांग्रेस में नेता नही कार्यकर्ताओं से पूछकर फैसले लिए जाते हैं। उन्होंने इनेलो पर निशान साधते हुए कहा कि इनेलो का प्रदेश से जनाधार समाप्त हो चुका है। चुनाव के बाद दोनों पार्टियों को अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस अवसर पर प्रो. कुलताज, कुलदीप सीसर, उमेश शर्मा, सुरेंद्र दलाल, सुंदर दलाल, गुड्डू फौगाट, अरूण आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी