शहर की श्रवण, मानसिक, दिव्यांग संस्था को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर सोमवार को कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजिन किया गया। इस मौके पर जिला रैडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित श्रवण, मानसिक, दिव्यांग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 08:47 AM (IST)
शहर की श्रवण, मानसिक, दिव्यांग संस्था को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार
शहर की श्रवण, मानसिक, दिव्यांग संस्था को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार

जागरण संवाददाता, रोहतक : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर सोमवार को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित श्रवण, मानसिक, दिव्यांग व्यस्क संस्था को हरियाणा प्रदेश के द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उपायुक्त डा. यश गर्ग की ओर से जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव देवेंद्र चहल को दिया गया है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर श्रवण संस्था को प्रथम स्थान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि यह संस्था वर्ष 2004 में आरंभ की गई थी। व्यस्क दिव्यांग जनों के लिए यह उत्तर भारत की एकमात्र संस्था है। उन्होंने कहा कि संस्था में कार्य करने वाले स्टॉफ की मेहनत की वजह से ही संस्था प्रथम स्थान पर आई है और इसके लिए उन्होंने स्टॉफ के सदस्यों को भी बधाई दी। संस्था के प्रभारी एवं नगराधीश महेंद्रपाल ने कहा कि यह स्टॉफ की मेहनत व निष्ठा का ही परिणाम है। जिससे संस्था प्रदेशभर में पहले स्थान पर आई है। उन्होंने कहा कि संस्था में और बेहतर कार्य करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी