लोक नृत्य में रोहित जांगडा की टीम रही प्रथम

जागरण संवाददाता रोहतक दिल्ली हॉट सभागार जनकपुरी में दूसरा नेशनल स्पो‌र्ट्स कनेक्ट का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 08:16 PM (IST)
लोक नृत्य में रोहित जांगडा की टीम रही प्रथम
लोक नृत्य में रोहित जांगडा की टीम रही प्रथम

जागरण संवाददाता, रोहतक :

दिल्ली हॉट सभागार जनकपुरी में दूसरा नेशनल स्पो‌र्ट्स कनेक्ट का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें फॉक डांस में रोहित जांगडा, विनय, जयंत, गुरदीप, स्नेह, आस्था, देवेन, पुष्पेंद्र, पारस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगल डांस में नेहा ओहल्यान और नेहा चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं क्वीज प्रतियोगिता में प्रेक्षा और पूजा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डा. भारत भूषण, डा. चारू शर्मा, डा. सोनिया सरोहा, डा. प्रीति सांगवान, डा. ज्योति सांगवान और सोनम खनगवाल को दिल्ली हॉट में सम्मानित किया गया। टीम का विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति डा. रामसजन पांडेय, कुलसचिव डा. विनोद कुमार और अधिष्ठाता प्रशासन अंजना राव ने उनका स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी