रिटायर्ड फौजी ने बुजुर्ग पिता को सड़क पर गिराकर ईंटों से पीटा, वीडियो वायरल

जागरण संवाददाता रोहतक सदर थाना क्षेत्र के सिसरौली गांव में रिटायर्ड फौजी ने अपने बुजुर्ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jun 2019 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jun 2019 08:05 PM (IST)
रिटायर्ड फौजी ने बुजुर्ग पिता को सड़क पर गिराकर ईंटों से पीटा, वीडियो वायरल
रिटायर्ड फौजी ने बुजुर्ग पिता को सड़क पर गिराकर ईंटों से पीटा, वीडियो वायरल

जागरण संवाददाता, रोहतक : सदर थाना क्षेत्र के सिसरौली गांव में रिटायर्ड फौजी ने अपने बुजुर्ग पिता को सड़क पर गिराकर ईटों से पीटा। पूरे मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी जुटाई। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपित के बेटे ने दादा का समर्थन करते हुए अपने बाप और भाई से जान का खतरा जताते हुए एसपी को शिकायत दी है।

दरअसल, शुक्रवार रात से ही एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में एक बुजुर्ग सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है, जिसे एक व्यक्ति ईंटों से पीट रहा है। कभी बुजुर्ग के पैरों पर ईंटों से वार किया गया तो कभी उसके पेट पर। जान बचाने के लिए बुजुर्ग भी बार-बार हाथ जोड़कर मिन्नतें मांग रहा है। इस वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है, जबकि कई अन्य लोग चिल्ला रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया। जिसमें पता चला कि यह वीडियो सदर थाना क्षेत्र के सिसरौली गांव का है। बुजुर्ग का नाम हरसिंह है और जो शख्स ईंटों से हमला कर रहा है वह हरिसिंह का बेटा जगदीश है, जो फौज से रिटायर्ड है। पुलिस ने तत्काल आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके अलावा बुजुर्ग को लहूलुहान हालत में पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। पोता बोला, मेरा बाप पहले भी कर चुका है हमला

इस पूरे मामले के बाद हरिसिंह के पोते अमित ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को शिकायत दी है। इसमें बताया कि वह रोहतक में अपने परिवार के साथ रहता है। पिछले कुछ दिनों से उसका दादा हरिसिंह भी उसके पास में ही रह रहा था। जिससे अमित का पिता जगदीश काफी दुश्मनी रखता है। शुक्रवार शाम हरिसिंह गांव में गया था, तभी उस पर हमला कर दिया गया। अमित ने अपने पिता जगदीश और भाई से जान का खतरा बताया है। उसका कहना है कि पिता और भाई उसकी हत्या कर सकते हैं। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जो घर से फरार है। आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-एएसआइ नफे सिंह, टिटौली चौकी इंचार्ज

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी