ग्रामीणों की समस्या जानने सैमाण पहुंचे राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगडा

राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगडा मंगलवार को क्षेत्र के गांव सैमाण में लोगों की समस्याओं को जानने के लिए पहुंचे। जांगडा के गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत भी किया। जांगडा जन समस्याएं सुनने के लिए अपने साथ सभी अधिकारियों को लेकर गए ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का साथ ही निदान किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jan 2022 08:12 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jan 2022 08:12 PM (IST)
ग्रामीणों की समस्या जानने सैमाण पहुंचे राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगडा
ग्रामीणों की समस्या जानने सैमाण पहुंचे राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगडा

संवाद सहयोगी, महम : राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगडा मंगलवार को क्षेत्र के गांव सैमाण में लोगों की समस्याओं को जानने के लिए पहुंचे। जांगडा के गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत भी किया। जांगडा जन समस्याएं सुनने के लिए अपने साथ सभी अधिकारियों को लेकर गए, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का साथ ही निदान किया जा सके। जांगडा ग्रामीणों के खेतों में भरे पानी की समस्या को जानने के लिए सभी अधिकारियों को लेकर मोटर साइकिलों से खेतों में गए जहां उन्होंने खेतों में भरे पानी का जायजा लिया। जांगडा ने मौके पर ही सभी अधिकारिेयों को समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। ग्रामीणों ने पानी के अलावा खेल स्टेडियम व बस की समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम की हालत खराब है। ना कोई खेलों का सामान उपलब्ध करवाया गया है और नाहि किसी कोच की व्यवस्था की गई है। जांगड़ा ने उसी समय ग्रामीणों के सामने ही खेलमंत्री संदीप सिंह से स्टेडियम के विषय में बातचीत की व बस की समस्या को लेकर जीएम दलबीर फौगाट को बस की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं खेतों में जल भराव के कारण जितना भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल से बातचीत की। जांगडा ने ग्रामीणों से कहा कि महम हलके के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ सीटीएम मोहित मेहराना, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत अहलावत, भाजपा बीसी सेल के महम मंडल के अध्यक्ष धर्मबीर खत्री, महेश भारद्वाज, दलीप सिंह, अशोक सिवाच, रोहतास सिवाच व राजबीर सिवाच मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी