राजकुमार सैनी का एलान, सोनीपत से हुड्डा चुनाव लड़े तो उन्हीं के खिलाफ लड़ूंगा

जागरण संवाददाता रोहतक कुरुक्षेत्र के सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 06:30 PM (IST)
राजकुमार सैनी का एलान, सोनीपत से हुड्डा चुनाव लड़े तो उन्हीं के खिलाफ लड़ूंगा
राजकुमार सैनी का एलान, सोनीपत से हुड्डा चुनाव लड़े तो उन्हीं के खिलाफ लड़ूंगा

जागरण संवाददाता, रोहतक : कुरुक्षेत्र के सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपने पत्ते खोल दिए हैं। एलान किया है कि यदि सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा चुनाव लड़े तो उन्हीं के खिलाफ मैदान में आऊंगा। पूर्व सीएम के चुनाव लड़ने का इंतजार कर रहा हूं। यदि पूर्व सीएम सोनीपत से चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कुरूक्षेत्र सीट का ही चयन करूंगा। कांग्रेस के घोषणा-पत्र को गुमराह करने वाला बताया। मैं भी हूं चौकीदार अभियान पर सवाल उठाए कि आखिर प्रधानमंत्री किसकी चौकीदारी कर रहे हैं समझ में नहीं आ रहा।

हिसार रोड स्थित श्रीराम लीला धर्मशाला में बसपा के हरियाणा-चंडीगढ़ प्रभारी डा. मेघराज सिंह के साथ राजकुमार सैनी ने छह लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद सैनी ने कहा कि पिछड़ों, गरीब, एससी, महिला और किसानों पर देश की राजनीति हो रही है। लेकिन देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पिछड़ों के आरक्षण को चंद लोगों के दबाव में बांटने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि गरीब और किसानों की दयनीय स्थिति है। कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर हैरानी जताते हुए कहा कि जिन्होंने 70 साल देश में राज किया, फिर भी गरीबी हटी नहीं। रोजगार मिला नहीं। घोषणा पत्र को खोखले दावे कहते हुए खारिज कर दिया। विरोधी पार्टियों को चोरों का जमावड़ा भी बताया। वहीं, बसपा-लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के गठबंधन के घोषणा-पत्र को लेकर कहा सौ फीसद लोगों को आरक्षण देना ही उद्देश्य है। जिनके घरों में सरकारी नौकरी नहीं हैं, उन्हें नौकरी दिलाना। यदि नौकरी नहीं मिल सकेगी तो उन्हें 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिलाऊंगा। पेंशन पांच हजार तक करने की बात कही। गठबंधन को लेकर कहा कि हमारा सबसे पहले लोकसभा चुनाव पर फोकस है। इस दौरान एलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी, प्रदेश प्रभारी बसपा अधिवक्ता गुरु मुख सिंह, डाक्टर महेश कुमार प्रभारी बसपा, नरेंद्र प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा भी मौजूद, प्रकाश भारती प्रदेश अध्यक्ष बसपा और रमेश राव प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी