मेडिसिन विभाग के एचओडी डा. कत्याल समेत पूरा स्टाफ क्वारंटाइन

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीजीआइएमएस) के मेडिसिन विभाग की यूनिट एक क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 09:58 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 09:58 AM (IST)
मेडिसिन विभाग के एचओडी डा. कत्याल समेत पूरा स्टाफ क्वारंटाइन
मेडिसिन विभाग के एचओडी डा. कत्याल समेत पूरा स्टाफ क्वारंटाइन

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीजीआइएमएस) के मेडिसिन विभाग की यूनिट एक के पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। विभाग के अध्यक्ष डा. वीके कत्याल समेत दस से अधिक चिकित्सक, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। अब उक्त स्टाफ की बृहस्पतिवार को सैंपलिग कराते हुए जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हुआ यूं कि पाड़ा मुहल्ला निवासी नगर निगम के सफाई कर्मचारी को गुर्दे की समस्या और कई दिनों से बुखार के चलते पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। इसके बाद तीन दिन पहले मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार देर रात मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीजीआइ स्टाफ में हड़कंप मच गया था। बुधवार को मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. वीके कत्याल समेत यूनिट एक में तैनात मरीज का उपचार करने वाले पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि विभागाध्यक्ष ने भी मरीज की जांच करते हुए उपचार किया था। जिसके चलते एहतियात के तौर पर वह खुद होम क्वारंटाइन हुए हैं। इसके अलावा अन्य स्टाफ को पीजीआइ में ही क्वारंटाइन करने की बात सामने आई है। विभागाध्यक्ष डा. वीके कत्याल ने बताया कि मरीज को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसका उपचार करने वाले स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। मैं खुद होम क्वारंटाइन हूं। शुक्रवार को अपना सैंपल जांच के लिए दिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति के अनुसार कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी