भाजपा सरकार से त्रस्त हैं प्रदेश के लोग : चौटाला

संवाद सहयोगी, कलानौर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शनिवार को कलानौर पहुंचे। उन्होंन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 01:00 AM (IST)
भाजपा सरकार से त्रस्त हैं प्रदेश के लोग : चौटाला
भाजपा सरकार से त्रस्त हैं प्रदेश के लोग : चौटाला

संवाद सहयोगी, कलानौर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शनिवार को कलानौर पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के लोग भाजपा सरकार से बुरी तरह से त्रस्त हैं। उनकी गलत नीतियों से प्रदेश के लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने का दावा करते हुए तैयारियों में जूट जाने का मंत्र भी दिया।

इस दौरान उन्होंने युवा इनेलो के पूर्व हल्का प्रधान रघुबीर टोनी की माता के निधन पर शोक प्रकट किया। इसके बाद वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ से मिले और उन्होंने सबका कुशल क्षेम पूछा।

इससे पहले झज्जर से भिवानी जाते वक्त ओम प्रकाश चौटाला का मसूदपुर, काहनौर, गढ़ी,आंवल, निगाना मोड व सैंपल में भी कार्यकर्ताओ ने पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ नफे लाहली, जोगेंद्र पहलवान, कृष्ण कटेसरा, रामचंद्र लांबा, नागाराम बाल्मीकि, गुगन सोनी, ओमप्रकाश पिलाना, दीवान रोहिल्ला, आजाद ढाका, बलजीत खासा, विनोद काहनौर, अवतार गिरोतरा, निश्चल कादियान व रामकुवार लांबा उपस्थित रहे।

जिला उपाध्यक्ष के पोतों को दिया आशीर्वाद

काहनौर गांव मे रुकने पर ओमप्रकाश चौटाला को इनेलो जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र लांबा ने अपने दोनों पोते को आशीर्वाद देने का आग्रह किया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके दोनों पोतो को अपनी गोद मे ले लिया और उनके साथ खेलने लगे।

chat bot
आपका साथी