21 से 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पुलिस फ्लैग-डे

जिला पुलिस की तरफ से 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस फ्लैग-डे मनाया जाएगा। पहले दिन पुलिस लाइन में स्थित स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों की याद में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 07:38 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 07:38 AM (IST)
21 से 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पुलिस फ्लैग-डे
21 से 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पुलिस फ्लैग-डे

जासं, रोहतक : जिला पुलिस की तरफ से 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस फ्लैग-डे मनाया जाएगा। पहले दिन पुलिस लाइन में स्थित स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों की याद में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें एसपी राहुल शर्मा के अलावा जिले के सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, रिटायर्ड अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित होंगे। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि देश में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को करम सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों का समूह उत्तर-पूर्वी लद्दाख गश्त कर रहा था। तभी चीनी सेना ने उन पर धावा बोल दिया था। जवानों ने बहादुरी से चीनी सेना का सामना किया और अपने प्राणों की आहूति देकर पुलिस पोस्ट की रक्षा की थी। उनकी याद में हर साल यह दिवस मनाया जाता है। रोहतक में हवलदार राज सिंह, हवलदार भीम सिंह, सहायक उप निरीक्षक जगदीश चंद्र और उप निरीक्षक बलवान सिंह ने अपने फर्ज को लेकर कुर्बानी दे दी थी। 31 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले फ्लैग-डे में हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही शहीद हुए जवानों के गांव का दौरा कर उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी