पहरावर में आज मनाएंगे परशुराम जयंती, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

नवीन जयहिद ने फरसा और ईट लेकर पहुंचने कर कर रखा है आह्वान नवीन जयहिन्द ने खुद लिया तैयारियों का जायजा जिला मजिस्ट्रेट ने तैनात किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 07:24 PM (IST)
पहरावर में आज मनाएंगे परशुराम जयंती, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट
पहरावर में आज मनाएंगे परशुराम जयंती, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

जागरण संवाददाता, रोहतक :

पहरावर गांव में गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था को दी गई जमीन को लेकर लड़ाई लड़ रहे नवीन जयहिद के आह्वान पर रविवार को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर नवीन जयहिद ने जहां पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं, शासन-प्रशासन की नजर भी इस कार्यक्रम पर टिक गई है। चूंकि नवीन जयहिद ने कार्यक्रम में एक ईंट और एक फरसा लेकर पहुंचने का नारा लोगों को दिया है। जयहिद ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जयहिन्द ने कहा कि जयंती में उपस्थित होने वाले सभी परशुराम भगतों का वह स्वंय माला पहनाकर स्वागत करेंगे। जयहिद ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती में आने वाले फरसाधारी योद्धाओं का कुछ अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि कितनी संख्या में परशुराम भक्त अपने-अपने फरसे लहराते हुए जयंती में पहुचेंगे। जयहिन्द ने कहा कि यह भगवान परशुराम जयंती उसी 16 एकड़ जमीन पर मनाई जा रही है। जिस पर सरकार व निगम ने अवैध कब्जा कर रखा है, इसमें चार से पांच एकड़ में भक्तो के बैठने के लिए और बाकी सभी जमीन पे पार्किंग का विशेष प्रबंध कर रखा है। जयहिन्द ने बेरोजगारी को 37वीं बिरादरी बताते हुए कहा कि इसमें सभी 36 बिरादरियों को न्योता होगा। नवीन जयहिद ने बताया कि परशुराम जयंती में गो माता के सम्मान में गो माता के लिए अलग से एक स्टेज की व्यवस्था की है। जिस पर सिर्फ गो माता ही विराजमान होगी। दान में दी गई जमीन वापस नहीं होगी : रमेश हरियाणा

हरियाणा जागृति मंच के अध्यक्ष पंडित रमेश हरियाणा ने बताया कि पहरावर की जमीन को लेकर उन्होंने भी काफी समय पहले मुद्दा उठाया था। लेकिन अब इस जमीन से कब्जा छुड़वाने का सही समय आ गया है। वह खुद 36 बिरादगी के लोगों को पहरावर में परशुराम जयंती समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि खुली जीप में फरसा के साथ पहरावर जाएंगे। बीडीपीओ राजपाल चहल को नियुक्त किया ड्यूटी मजिस्ट्रेट

पहरावर गांव में रविवार को परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। आदेशों किे अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जिनके साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इसमें महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है। बता दें, कि पहरावर गांव में जमीन को लेकर पिछले कुछ माह से विवाद चल रहा है।

chat bot
आपका साथी