40 लोगों को घर पर उपलब्ध करवाए गए ऑक्सीजन सिलेंडर

जागरण संवाददाता रोहतक उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा लि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 07:05 AM (IST)
40 लोगों को घर पर उपलब्ध करवाए गए ऑक्सीजन सिलेंडर
40 लोगों को घर पर उपलब्ध करवाए गए ऑक्सीजन सिलेंडर

जागरण संवाददाता, रोहतक : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जिला में रेडक्रॉस सोसायटी व विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से घरों में आइसोलेट हुए कोरोना के जरूरतमंद मरीजों को उनके घर द्वार पर ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। शुक्रवार को जिले में 40 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलीवरी की गई तथा अभी तक 418 ऑक्सीजन सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जा चुकी है। होम डिलिवरी का उद्देश्य यही है कि जिन लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है, उन्हें घर पर ही उपचार उपलब्ध करवाया जाए।

कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि अगर किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत है तो इसके लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल पर आवेदन करें। इस पोर्टल पर मरीज से संबंधित सूचनाएं अपलोड की जाए। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से लगातार पोर्टल को देखा जाता है और आवश्यकता अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई संबंधित मरीज के घर तक की जाती है। इस कार्य में सती भाई सांई दास सेवादल रोहतक तथा हरिओम सेवादल रोहतक द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाजसेवी संस्थाओं का योगदान उल्लेखनीय है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव देवेंद्र चहल ने बताया कि अब तक 418 लोगों को उनके घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी