लोक परंपरा के वाहक बने मनोहर, कराई सांझी प्रतियोगिता: फौगाट

जागरण संवाददाता रोहतक प्रदेश की लोक परंपरा को संजोए रखने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:42 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:42 AM (IST)
लोक परंपरा के वाहक बने मनोहर, कराई सांझी प्रतियोगिता: फौगाट
लोक परंपरा के वाहक बने मनोहर, कराई सांझी प्रतियोगिता: फौगाट

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रदेश की लोक परंपरा को संजोए रखने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इसी श्रृंखला में प्रदेश में लोक परंपरा के प्रोत्साहन करने वाले उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

यह बात मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष प्रचार) व हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फौगाट ने कही। वे आज लाखन माजरा समीप गांव डिघाना में नौ दिवसीय सांझी उत्सव के शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे। इस अवसर पर सांझी प्रतियोगिता उत्सव के आयोजक रवि शंकर शर्मा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बोलते हुए गजेंद्र फौगाट ने बताया कि प्रदेश की लोक परंपरा सांझी एक महत्वपूर्ण त्यौहार ह,ै जो आसोज माह के चांदन पक्ष में मनाई जाती है। इसके पीछे परिवार की समृद्धि और नवरात्रों के दौरान बदलते हुए मौसम के साथ सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने बताया किसान गांव के जोहड़ से छांटी मिट्टी गोबर, धागे, कोयला, गेरू व अन्य कृषि जीवन से जुड़ी वस्तुओं के सहयोग से सजाई जाती है।

फौगाट ने बताया कि यह नवरात्रों के पहले दिन और श्राद्धों के समापन से शुरू होकर दशहरे तक कभी भी बनाई जा सकती है। दशहरे पर इसे प्रवाहित कर दिया जाता है। ये सांझी संयुक्त परिवार की पवित्रता व रिश्तो की गरिमा बनाए रखने का भी प्रतीक है।

गजेंद्र ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के मार्गदर्शन में हरियाणा कला परिषद सांग उत्सव, रागनी उत्सव, पेंटिग प्रतियोगिताएं और अन्य कलाओं के संपूर्ण विकास के लिए जगह-जगह आयोजन करवा रही है। इसी के अंतर्गत जिला स्तर पर पेंटिग प्रतियोगिता पूर्ण हो चुकी है। प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय उत्सव नवंबर माह में मनाया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।

chat bot
आपका साथी