कृषि मंत्री कार्यकर्ताओं से बोले- मुझ से नाराज होना, लेकिन भाजपा से नहीं

भाजपा ने 2019 चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बेशक उनसे नाराज हो जाएं, लेकिन भाजपा से नाराज मत होना।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 04:20 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 04:56 PM (IST)
कृषि मंत्री कार्यकर्ताओं से बोले- मुझ से नाराज होना, लेकिन भाजपा से नहीं
कृषि मंत्री कार्यकर्ताओं से बोले- मुझ से नाराज होना, लेकिन भाजपा से नहीं

जेएनएन, रोहतक। कोई कार्यकर्ता मेरे से नाराज हो सकता है। जिला अध्यक्ष से भी मनमुटाव हो सकता है, लेकिन किसी भी कार्यकर्ता को पार्टी से नाराज नहीं होना है। 2019 में लोकसभा चुनाव में किसी भी सूरत में रोहतक सीट पर जीत हासिल करनी है, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीन स्तर पर अभी से काम में जुट जाने की जरूरत है। यह बात कृषि मंत्री एवं रोहतक लोकसभा प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ ने कही।

वह दिल्ली बाईपास पर वेव गार्डन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला मोर्चा, सैनिक प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए इकाई गठित करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि जिस तरह से भगवान श्रीराम ने अवतार लेकर जंगल में छोटे से छोटे व्यक्ति से मुलाकात की थी, उसी तरह से कार्यकर्ताओं को भी अवतार लेकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ना होगा। कृषि मंत्री धनखड़ ने अवतार शब्द को स्पष्ट करते हुए धनखड़ ने कहा कि अवतार का मतलब स्टैंर्ड डाउन करना है। उन्होंने इस संबंध में भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए श्रीराम ने भी स्टैंर्ड डाउन करके अवतार लिया था और वे जंगल में छोटे से छोटे व्यक्ति से मिले थे। ठीक उसी तर्ज पर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक ढांचे की ऊपर से नीचे की ओर की गति को तेज करना होगा। इसका अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अगर संगठन में ऊपर लेवल पर कोई निर्णय लिया जाता है अथवा निर्देश दिए जाते है तो उसे संगठन की सबसे छोटी इकाई तक तेजी से क्रियान्वित करना होगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धनखड़ ने कहा कि पार्टी, कमेटी, संगठन व चहरे बदलते रहेंगे, लेकिन हमारा लक्ष्य भाजपा को हर बार सत्ता में लाने का होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसके विचार, संकल्प व कार्यशैली नहीं बदलती। उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा ही भाजपा का प्रमुख ध्येय है और भाजपा की सरकार ही भारत माँ की सेवा करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स भी दिए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी