भाजपा की अपनी कार्यप्रणाली से पहचान : ओमप्रकाश धनखड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक संगठन है जो अपनी कार्यप्रणाली से पहचाना जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 09:13 AM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 09:13 AM (IST)
भाजपा की अपनी कार्यप्रणाली से पहचान : ओमप्रकाश धनखड़
भाजपा की अपनी कार्यप्रणाली से पहचान : ओमप्रकाश धनखड़

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक संगठन है, जो अपनी कार्यप्रणाली से पहचाना जाता है। भाजपा कार्यकर्ता की संगठन में उसके कार्य करने के तौर तरीकों से पहचान बनती है तथा उसके व्यक्तित्व का विकास होता है। इसी को आधार मानकर ही कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका दी जाती है। वे शुक्रवार को हिसार रोड स्थित एक निजी हॉल में प्रदेश पदाधिकारी व जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संगठन की मजबूती के लिए दो दिन लगातार रोहतक में जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारियों की बैठक लेकर उनके फीडबैक पर मौजूदा प्रभारियों के साथ गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया। उन्होंने आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता जमीन स्तर पर उतरकर अपना बेस्ट दें। धनखड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला प्रभारी की बैठक में खुला चितन करते हुए कहा सबसे पहले कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व का स्वयं निर्माण करें। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ताओं का परिवार है। परिवार में कार्य करते करते हम में से ही किसी कार्यकर्ता को आगे चलकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सरकार व संगठन में दी जाएगी।

उन्होंने अपनी नई टीम को लेकर भी प्रदेश पदाधिकारियों को जल्दी ही घोषणा करने की बात कही ओर नई टीम को लेकर फिर दोहराया कि भाजपा में सबसे पहले एक अच्छे कार्यकर्ता पहचान बनाने की जरूरत है जिम्मेवारी तो बदलती रहती हैं।

इस अवसर पर संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के अलावा प्रदेश के तीनों महामंत्री सांसद संजय भाटिया, संदीप जोशी, एडवोकेट वेदपाल, सभी प्रदेश पदाधिकारी व जिला प्रभारी, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख रणदीप घनघस जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी