मुख्यमंत्री के आश्वासन पर 24 दिन बाद एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

जागरण संवाददाता रोहतक मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद 24 दिन की हड़ताल को एनएचएम कर्मचारि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 07:32 PM (IST)
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर 24 दिन बाद एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर 24 दिन बाद एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

जागरण संवाददाता, रोहतक : मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद 24 दिन की हड़ताल को एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करते हुए ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारियों ने सामान्य दिनों की तरह ही हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद पदाधिकारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया। दोपहर बाद सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए।

पांच फरवरी से मांगों को लेकर एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए, खाली पदों को शीघ्र भरा जाए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। लगातार 24 दिन से कर्मचारी मांगों को लेकर संघर्ष कर सरकार से वार्ता कर रहे थे, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो पाई थी। जिसके बाद अब बृहस्पतिवार को एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके चलते कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया। कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दिनेश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। संघ की मीडिया प्रभारी रेणू कांबोज ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की सीमा तक बिना किसी अनुबंध के रखा जाए। जिस पर सरकार ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो वह फिर से प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। मौके पर डा. जसविद्र, डा. अश्विनी, उपेंद्र, नीतू, अजय, दीपक, कृष्णा, गुलाब व कर्मबीर मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। बृहस्पतिवार को सभी 338 कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

डा. अनिल बिरला, सीएमओ

chat bot
आपका साथी