भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र पहले, खुद का हित बाद में : रामचंद्र जांगड़ा

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिनके लिए राष्ट्र पहले पार्टी फिर और अंत में खुद के हित रखे जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 07:14 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 07:14 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र पहले, खुद का हित बाद में : रामचंद्र जांगड़ा
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र पहले, खुद का हित बाद में : रामचंद्र जांगड़ा

जागरण संवाददाता, रोहतक:

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिनके लिए राष्ट्र पहले, पार्टी फिर और अंत में खुद के हित रखे जाते हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता दूसरे राजनीतिक दलों से अलग है। रविवार को ओल्ड आइटीआइ स्थित कम्युनिटी सेंटर में डा. मंगलसेन मंडल के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसा कतई ना सोचे कि उन पर किसी की नजर नहीं है। संगठन में बैठे पदाधिकारी और दूसरे बड़े नेताओं की तीसरी आंख कार्यकर्ताओं के काम पर रहती है। आज भारतीय जनता पार्टी में मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी सीधे राज्यसभा और लोकसभा में पहुंचकर देश की सेवा कर रहे हैं। पार्टी के कई मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने बिल्कुल बूथ स्तर से राजनीति शुरू की है, ऐसा भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। भाजपा में संगठन का एक सिस्टम है और यहां परिवारवाद का कोई बोलबाला नहीं है, इसलिए हर कार्यकर्ता को काम करने के अनेक भरपूर मौके मिलते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, महामंत्री सतीश आहूजा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, सरदार जसवीर सिंह, पार्षद राधेश्याम ढल, पूर्व पार्षद अशोक सिक्का, अमित गिरधर मीना अटकॉन कुलविदर सिक्का, सतीश आहूजा, भारत गिरधर, राजेश अरोड़ा ,राघेश्याम ढल, तरुण सनी शर्मा मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी