नगरपालिका कर्मचारी मांगें पूरी न होने पर तीन दिन की हड़ताल करेंगे

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले धरने पर बैठे नगरपालिका व अग्निश्मन सेवा कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा है कि मांगें पूरी न होने पर तीन दिन की हड़ताल होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 07:25 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 07:25 AM (IST)
नगरपालिका कर्मचारी मांगें पूरी न होने पर तीन दिन की हड़ताल करेंगे
नगरपालिका कर्मचारी मांगें पूरी न होने पर तीन दिन की हड़ताल करेंगे

संवाद सहयोगी, महम : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले धरने पर बैठे नगरपालिका व अग्निश्मन सेवा कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा है कि मांगें पूरी न होने पर तीन दिन की हड़ताल होगी। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में महम अग्नि शमन उप केंद्र के कर्मचारी दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे।

महम अग्निश्मन केंद्र यूनियन के प्रधान सत्यवान नेहरा ने बताया कि नगर निकाय विभाग के अधिकारी व नगर निकाय मंत्री बार-बार कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में विभाग व सरकार के खिलाफ कड़ा रोष है। सरकार जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करेगी तो उनको संघ के निर्णयानुसार छह, सात व आठ जुलाई को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह बैनीवाल व सर्व कर्मचारी संघ के महम ब्लॉक प्रधान राय सिंह नेहरा ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों से बातचीत करके उनकी मांगों का उचित समाधान किया जाए। इस दौरान धरने पर मंजीत, प्रदीप, शीलू राम, संदीप, नरेंद्र, सोमबीर, जितेंद्र, राजपाल, नीरज, सतीश, सुनील आदि शामिल रहे। ये हैं कर्मचारियों की मांगें :

कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदारी प्रथा समाप्त करके कर्मचारियों को विभागीय रोल पर करना, वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम- समान वेतन लागू करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, कर्मचारियों का 50 लाख का दुर्घटना बीमा करना, कच्चे कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगाना इत्यादि मांगें की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी