चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के खाते में सीधे आएगा पैसा, बैंक खाते जोड़े गए

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब चुनाव ड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 08:21 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 08:21 AM (IST)
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के खाते में सीधे आएगा पैसा, बैंक खाते जोड़े गए
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के खाते में सीधे आएगा पैसा, बैंक खाते जोड़े गए

जागरण संवाददाता, रोहतक : चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब चुनाव ड्यूटी के दौरान मिलने वाली रकम के लिए अफसरों के पास चक्कर नहीं काटने होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मचारियों के खाते में सीधे पैसे जाएगा। बैंक खाते आयोग के संज्ञान में हैं। जिससे चुनाव ड्यूटी के बाद तुरंत बाद खाते में पैसे आ सकें।

निकाय चुनाव से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चुनाव ड्यूटी में कुल 1236 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यह सभी कर्मचारी 257 पो¨लग बूथों पर तैनात रहेंगे। इसमें 257 प्री-साइ¨डग आफिसर और इतने ही अल्टरनेट प्री-साइ¨डग आफिसर तैनात किए गए हैं। जबकि 514 पो¨लग आफिसर तैनात किए गए हैं। नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि अल्टरनेट प्री-साइ¨डग और प्री-साइ¨डग आफिसर को 1200-1200 रुपये दिए जाएंगे। जबकि पो¨लग ऑफिसरों को 900-900 रुपये ड्यूटी के मिलेंगे। निगम के अधिकारियों का कहना है कि पहला मौका है कि अब सीधे बैंक खातों में कर्मचारियों के चुनावी ड्यूटी की रकम जाएगी। सभी कर्मचारियों के बैंक खाते भी पहले ही मांग लिए गए हैं। पो¨लग पार्टियों को रवाना करने से पहले भी यही सूचना सभी कर्मियों को दी गई थी।

chat bot
आपका साथी